पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूटिलिटी डेस्क। चीन की स्मार्टफोन कंपनी श्याओमी ने अपना नया हैंडसेट Xiaomi Black Shark लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन खासतौर पर गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसके लिए कंपनी ने कंट्रोलर डॉक भी लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत CNY 2,999 लगभग 31,100 रुपए तय की गई है। फिलहाल इस फोन को चीन में ही लॉन्च किया गया है। इंडिया में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। यूजर्स इस फोन को 20 अप्रैल से खरीद पाएंगे।
# गेमिंग कंट्रोलर भी मिलेगा
इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी गेमिंग कंट्रोलर भी देगी। हालांकि, इसके लिए यूजर को CNY 179 करीब 1,900 रुपए एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे। ये कंट्रोलर किसी जॉयस्टिक की तरह होगी। जिसमें गेमिंग के हिसाब से सभी बटन मिलेंगे। स्मार्टफोन में 6 इंच की बड़ी स्क्रीन भी दी गई है। साथ ही, मल्टी टास्किंग और स्पीड के लिए ये 8BG रैम से लैस है। यानी गेम के दौरान स्मार्टफोन का परफॉर्मेंस शानदार रहेगा।
# स्मार्टफोन के दो वेरिएंट
श्याओमी ने इस स्मार्टफोन को दो अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है। 6GB RAM/ 64GB मेमोरी वेरिएंट की प्राइस CNY 2,999 (लगभग 31,100 रुपए) है। 8GB+128GB मेमोरी वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 (करीब 36,300 रुपए) है। ये दोनों 2 कलर्स में उपबल्ध रहेंगे जिसमें पोलर नाइट और स्काई ग्रे शामिल हैं।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए Xiaomi Black Shark स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.