ये बाबा हर दिन 3 घंटे तक कंडों में आग लगाकर रमा रहे धूनी, इसलिए कर रहे ऐसा
अशोकनग(एमपी)। श्रीराम मारुति महायज्ञ जिला मुख्यालय से 22 किमी दूर ग्राम बर्रा में 18 अप्रैल से होना है। इस महायज्ञ को सफल बनाने यज्ञकर्ता सर्वेश्वरदास त्यागी नईनाथ धाम जयपुर 38 डिग्री तापमान में तीन महीने से धूनी रमाकर बैठे हैं। हर दिन दोपहर 12 से 3 बजे यज्ञकर्ता धूनी रमा लेते हैं, जिन्हें देखने आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सप्त दिवसीय नव कुंडात्मक श्रीराम मारुति महायज्ञ शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं संगीतमय श्रीराम कथा 18 से 24 अप्रैल तक श्रीबालाजी धाम पर होगी।