पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ye Hai Mohabbatein Shagun Aka Anita Hassanandani Is Pregnant And Surprised To Her Husband

प्रेग्नेंट हुई 'ये है मोहब्ब्तें' की एक्ट्रेस!, शादी को हो चुके 5 साल लेकिन नहीं हैं बच्चे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में शगुन का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी 14 अप्रैल को 37साल की हो गई हैं। बर्थडे के मौके पर अनिता के पति रोहित रेड्डी ने उन्हें गोवा में सरप्राइज पार्टी दी। यहां उनकी फैमिली के साथ कुछ फ्रेंड्स शामिल हुए। इसी बीच अनिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे पति को प्रेग्नेंट होने की खुशखबरी देती हैं। वहीं ये सुनते ही रोहित भागते-दौड़ते उसके पास पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। महज 9 घंटे में अनिता के इस वीडियो को 2.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। शादी को हुए 5 साल लेकिन नहीं हैं बच्चे...

 

 


- वीडियो में अनिता बीच पर आराम फरमा रही हैं, जबकि रोहित घर पर टीवी देखने में मस्त हैं। जैसे ही अनिता उन्हें फोन पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाती हैं, रोहित का हाल बेहाल हो जाता है और वह अपना सामान पैक करके पत्नी के पास भागने लग जाते हैं।
- दरअसल जोड़ी की शादी को 5 साल बीत चुके हैं लेकिन अब तक इनके बच्चे नहीं हुए। वहीं अनिता कई बार इंटरव्यू में ये कह चुकी हैं कि वे बच्चे चाहती हैं। हालांकि दोनों अब तक क्यों पेरेंट्स नहीं बन पाए हैं इसकी कोई वजह सामने नहीं आई है। 
- बता दें, अनिता और रोहित एक ही जिम में वर्कआउट के लिए आते थे। कुछ ही टाइम बाद इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और अनिता ने 14 अक्टूबर 2013 को तेलुगु ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली। रोहित बिजनेसमैन हैं उनका व्यापार गोवा में फैला हुआ है। 

 

ससुरालवालों के साथ काफी फ्रेंडली हैं अनिता
- हाल ही में अनिता के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सामने आई थीं जिसमें वे न सिर्फ हुक्का पीतीं बल्कि ससुर के साथ ड्रिंक करती हुईं भी नजर आ रही हैं। 
- अनिता के ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। बता दें, उनके ससुर रिटायर्ड आर्मी ऑफियर हैं और बेटे रोहित, बहू अनिता के काफी क्लोज हैं।

 

इन टीवी शो और फिल्मों से पॉपुलर हुईं अनिता
- मॉडलिंग में सक्सेसफुल करियर बनने वाली अनिता ने कभी सौतन कभी सहेली (2001) से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। 
- 'काव्यांजलि', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसम से' में काम कर चुकीं अनिता इन दिनों 'ये है मोहब्बतें' में शगुन का किरदार निभा रही हैं। 
- उन्होंने कुछ तो है (2003), ये दिल (2003), कृष्णा कॉटेज (2004), सिलसिले (2005), रागिनी एमएमएस 2 (2014), हीरो (2015) जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

 

आगे की स्लाइड्स में देखें अनिता हसनंदानी और रोहित रेड्डी की PHOTOS...