पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीड रोल प्ले कर रही नायरा यानी शिवांगी जोशी इन दिनों घर-घर में फेमस है। मात्र 22 साल की उम्र में ही उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। 2016 में उन्होंने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ज्वाइन किया था। इस शो का हिस्सा बनते समय वे काफी नर्वस भी थी। नर्वस इसलिए कि उन्हें इस बात की चिंता थी कि ऑडियंस उन्हें स्वीकार करेगी या नहीं। लेकिन उन्होंने काफी कम समय में पॉपुलैरिटी हासिल कर ली। टीवी शो, पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ, फिटनेस फंडा को लेकर नायरा ने DainikBhaskar.com से बातचीत की। अक्षरा की बेटी बनना सबसे बड़ा चैलेंज था...
- नायरा ने इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था तो वे काफी यंग थी।
- उन्होंने अलग-अलग टीवी शो में छोटे-छोटे रोल प्ले कर अपने एक्टिंग सफर की शुरुआत की थी।
- जब उन्होंने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा (हिना खान) की बेटी का रोल ऑफर हुआ तो वे काफी नर्वस थी। इसकी वजह ये कि अक्षरा बेहद पॉपुलर हो चुकी थी और उनकी बेटी का रोल प्ले करना किसी चैलेंज से कम नहीं था।
- उन्होंने कहा, 'मैं अपने किरदार को लेकर काफी चिंतित थी कि ऑडियंस मुझे स्वीकार करेगी या नहीं'।
- नायरा ने कहा, 'मैंने अपना बेस्ट दिया और देखने वालों ने मुझे पसंद भी किया।
दो साल की इस जर्नी में मैंने काफी कुछ हासिल कर लिया है'।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें नायरा से बातचीत के कुछ और अंश...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.