पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • येदियुरप्पा को विश्वास मत जीतने का यकीन

येदियुरप्पा को विश्वास मत जीतने का यकीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
येदियुरप्पा को विश्वास मत जीतने का यकीन

येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, \"\"हम सर्वोच्च न्यायालय के शनिवार को सदन में 4 बजे बहुमत साबित करने के आदेश का स्वागत करते हैं। हम अपना बहुमत साबित करने को लेकर आश्वस्त हैं।\"\"
शीर्ष अदालत का सदन में बहुमत साबित करने का आदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद आया है।
राज्य विधानसभा के 12 मई को 222 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा का यह आंकड़ा सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़े 112 से आठ कम है।
कांग्रेस व जनता दल (सेक्युलर) ने चुनाव के बाद गठबंधन बनाया है। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 78 व जेडीएस को 37 सीटें मिली हैं।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...