पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलखनऊ. कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बीते 17 मई को सुबह 9.30 बजे सीएम की शपथ ग्रहण की थी। इस तरह वे महज 54 घंटे पद पर रहे। इस चुनावी उथल-पुथल में वे सबसे कम टेन्यॉर वाले भारतीय सीएम बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड यूपी के पूर्व सीएम जगदम्बिका पाल के पास था, जो कि 72 घंटे (3 दिन) सीएम रहे थे।
- येदियुरप्पा ने बहुमत का प्रस्ताव पेश तो किया, लेकिन फ्लोर टेस्ट के लिए नहीं गए। इससे पहले उन्होंने करीब 20 मिनट तक भावुक स्पीच दी। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस और जेडीएस के खिलाफ जनादेश है। अगर हमें 113 सीटें मिली होती तो आज स्थिति कुछ और होती।
बहुमत के लिए जरूरी - 111
कांग्रेस 78 + जेडीएस (38- 1स्वामी) - 115
बीजेपी (104 - स्पीकर) - 103
- 1998 में बीजेपी के कल्याण सिंह की सरकार को तात्कालीन यूपी गवर्नर रोमेश भंडारी ने डिसमिस कर दिया था। कांग्रेसी सासंद नरेश अग्रवाल ने कल्यान सिंह को दिया अपना समर्थन वापिस ले लिया था।
- कल्याण सिंह की सरकार गिरने के बाद गवर्नर ने जगदम्बिका पाल को सरकार बनाने के लिए निमंत्रण दिया था। उनकी सरकार महज तीन दिन टिक पायी थी।
- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कल्याण सिंह सरकार को मुहाल करने और फ्लोर टेस्ट करवाने के ऑर्डर दिए थे।
- कल्याण सिंह ने सहजता से हाउस में अपनी बहुमत साबित करते हुए सीएम पद दोबारा अपनाया था।
- ऐसे में कांग्रेस के जगदम्बिका पाल ने 21 फरवरी 1998 से 23 फरवरी 1998 तक (72 घंटे) सीएम पद संभाल पाए थे।
1. बीएस येदियुरप्पा (कर्नाटक) - 54 घंटे
2. जगदम्बिका पाल (उत्तर प्रदेश) - 72 घंटे
3. सतीश प्रसाद सिंह (बिहार) - 5 दिन
4. जानकी रामचंद्रन (तमिलनाडु) - 24 दिन
5. बीपी मंडल (बिहार) - 31 दिन
6. नदेंदला भास्कर राव (आंध्र प्रदेश) - 31 दिन
7. सीएच मोहम्मद कोया (केरल) - 45 दिन।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.