पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाजार पर यस बैंक संकट, कोरोनावायरस रहेगा हावी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस हफ्ते शेयर बाजारों के दबाव में रहने की संभावना है। 10 मार्च को होली पर बाजार बंद रहेंगे। निवेशकों और कारोबारियों की निगाह यस बैंक संकट और कोरोनावायरस से जुड़े घटनाक्रम पर रहेगी, जिनसे बाजार की धारणा प्रभावित हुई है। इस हफ्ते आर्थिक आंकड़े भी जारी होने हैं। इनमें औद्योगिक उत्पादन और खुदरा महंगाई दर शामिल हैं। ये आंकड़े गुरुवार को जारी होंगे। थोक महंगाई दर के आंकड़े शुक्रवार को जारी होंगे।

इस संदर्भ में सैमको सिक्युरिटीज के संस्थापक और सीईओ जिमीत मोदी ने कहा कि, ‘उतार-चढ़ाव के माहौल, यस बैंक के संकट और कोरोनावायरस को लेकर चीजें साफ होने तक निवेशक बाजार से दूरी बना सकते हैं। निवेश को लेकर रूचि कम होने और सक्रिय निवेशकों की गतिविधियां कम होने से बाजार नीचे रहने की संभावना है। वहीं मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड रिटेल रिसर्च सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह में उतार-चढ़ाव के कारण भी उठापटक बढ़ सकती है। बीते हफ्ते सेंसेक्स में 720.67 अंक (1.88%) की गिरावट दर्ज हुई थी।

इन घटनाओं पर रहेगी बाजार की नजर..

इस हफ्ते बाजार की नजर कोरानावायरस व यस बैंक संकट पर रहेगी। इससे नकारात्मक रूख बन सकता है। इसके अलावा, विदेशी निवेशकों की बिकबाली, डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट आदि भी बाजार की चाल प्रभावित कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...