- Hindi News
- National
- New Delhi News Yes Bank39s Reconstruction Scheme Approved Cash Withdrawal Limit Will Be Lifted By Next Week
यस बैंक की रिकंस्ट्रक्शन स्कीम को मंजूरी, कैश निकासी पर लगी लिमिट अगले हफ्ते तक हटेगी
अगले हफ्ते तक यस बैंक के ग्राहकों के लिए कैश निकासी पर लगी रोक हट जाने की उम्मीद है। केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को हुई बैठक में यस बैंक की रिकंस्ट्रक्शन स्कीम को मंजूरी दे दी। इसके तहत एसबीआई यस बैंक में 49% की हिस्सेदारी खरीदेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि रिकंस्ट्रक्शन स्कीम का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद तीन कामकाजी दिन के बाद यस बैंक के ग्राहकों पर लगी 50 हजार रुपए की कैश निकासी की सीमा हटा ली जाएगी। इसके बाद ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक यस बैंक में जमा अपना पैसा निकाल सकेंगे।
निर्यातकों के लिए कर वापसी योजना को मंजूरी
सरकार ने शुक्रवार को निर्यातकों के लिए कर और शुल्क वापसी की योजना को मंजूरी दे दी। देश के निर्यात में आ रही गिरावट को गति देने के लिये यह कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय किया गया। इससे बिजली दरों पर शुल्क, परिवहन क्षेत्र, कृषि क्षेत्र, न, मंडी कर आदि की भरपाई हो सकेगी।
अजीम प्रेमजी भी 500 करोड़ का निवेश करेंगे
एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, राधाकिशन दमानी, राकेश झुनझुनवाला और अजीम प्रेमजी भी 500-500 करोड़ निवेश कर 3-3 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेंगे। जबकि पूर्व में एसबीआई यस बैंक में 7250 करोड़ रुपए से 725 करोड़ शेयर खरीदने का निवेश करने का ऐलान कर चुका है। एलआईसी भी यस बैंक में निवेश कर सकती है।
आईसीआईसीआई करेगा 1 हजार करोड़ का निवेश
आईसीआईसीआई बैंक ने शुक्रवार को कहा कि वह यस बैंक में 1,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इस निवेश से आईसीआईसीआई बैंक की यस बैंक में हिस्सेदारी पांच प्रतिशत से अधिक हो जाएगी। एचडीएफसी बैंक ने भी यस बैंक में हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। इसके लिए वह 1000 करोड़ रुपए निवेश करेगा।
एचडीएफसी, एक्सिस, कोटक बैंक और दमानी करेंगे निवेश
कैबिनेट के फैसले }7 कामकाजी दिन में होगा यस बैंक के बोर्ड का पुनर्गठन