पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलखनऊ. अंबेडकर जयंती के मौके पर अंबेडकर महासभा द्वारा सीएम योगी को दलित मित्र सम्मान से नवाजे जाने से महासभा के फाउंडर मेंबर नाराज हो गए हैं। उन्होंने विरोध दर्ज किया तो पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीँ मायावती ने बीजेपी के अंबेडकर प्रेम को नाटक बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि हम अंबेडकर के रास्ते पर चलेंगे।
योगी को मिला दलित मित्र सम्मान
-सीएम योगी आदित्यनाथ को अंबेडकर महासभा ने शनिवार को दलित मित्र के सम्मान से नवाजा।
-इस मौके पर राज्यपाल रामनाईक भी मौजूद रहे। वहीँ अंबेडकर महासभा के फाउंडर मेंबर रिटायर्ड आईएएस हरीश चंद्र, रिटायर्ड आईपीएस एस आर दारापुरी, रिटायर्ड पीसीएस गजोधर प्रसाद और एडवोकेट एन एस चौरसिया को योगी का विरोध करने के मामले में हजरतगंज पुलिस ने अंबेडकर महासभा से हिरासत में ले लिया।
-हरीश चंद्र का कहना है कि योगी को गलत तरीके से दलित मित्र का सम्मान दिया है। ऐसा कोई भी सम्मान कभी महासभा द्वारा किसी को नहीं दिया जाता रहा है। हम इसका विरोध कर रहे हैं। इसीलिए हमें अरेस्ट किया गया है।
योगी ने कहा दलित, गरीबों और मुसहर जाति के लिए आयोग का गठन होगा
-योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने भव्य स्मारक का लोकार्पण किया है। बाबा साहब से जुड़े 5 स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है। बाबा साहब को सम्मान मोदी सरकार ने दिया है। 35 करोड़ गरीब दलित वंचितों के बैंक अकाउंट खुलवाए गए हैं। 8 लाख से ज़्यादा दलितों को ने आवास दिया है।
-योगी ने एलान किया कि मुसहर दलित और पिछड़े गरीबों के आयोग का गठन किया जायेगा।
मायावती ने कहा एससी/एसटी एक्ट पर अध्यादेश लाये बीजेपी सरकार
-अंबेडकर जयंती पर मायावती दिल्ली में रही। जहां उन्होंने प्रेस वार्ता कर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला।
-उन्होंने कहा कि बीजेपी अंबेडकर जयंती के नाम पर नाटक कर रही है।
-उन्होंने कहा कि बीजेपी को दलितों के प्रति दोहरे मापदंड अपनाने से बाज आना चाहिए। एससी-एसटी एक्ट मामले पर बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी सरकार की कमजोर पैरवी के चलते यह कमजोर हो गया है। उन्होंने एससी/एसटी एक्ट को वापस लागू कराने के लिए बीजेपी सरकार से अध्यादेश लाने की मांग की।
-पीएम मोदी पर दलितों के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी नियत साफ नहीं है, इसीलिए जब भी दलितों के हित की बात आती है, वह पीछे हट जाते हैं।
अखिलेश बोले-अंबेडकर की राह पर चलेंगे
-वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि हम सेकुलर हैं अब अंबेडकर की राह पर आगे चलेंगे।
-उन्होंने कहा कि पीएम कहते थे कि थाने में सपा के लोग है। आज मैं पूछता हूं कि डीजीपी का रोल क्या है। डीजीपी और होम सेक्रेटेरी आरोपी विधायक को माननीय कह रहे हैं। ये सरकार अन्याय कर रही है। हत्यायें हो रही है। देश के कोने कोने में दलितों पर मुक़दमे हुए हैं। जहां भाजपा की सरकार है वहां ज्यादा अन्याय दलितों पर हो रहा है। उन्होंने कहा हमें ख़ुशी है कि पार्टी कार्यालय पर आज अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की गयी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.