पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंन्यूज डेस्क। फेसबुक, वॉट्सऐप, ट्विटर यूज करने के लिए अब सिर्फ मोबाइल या कम्प्यूटर होना ही जरूरी नहीं बल्कि आप अपने घर के लैंडलाइन फोन पर भी इनका इस्तेमाल कर सकेंगे। इतना ही नहीं लैंडलाइन फोन पर वीडियो कॉल भी कर सकेंगे। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अब ये सुविधा देने जा रही है। कंपनी ने रांची से इस सर्विस को स्टार्ट करने की तैयारियां पूरी कर ली है। इसके बाद कंपनी पूरे देश में इसे स्टार्ट करने की प्लानिंग में भी है।
कैसे लैंडलाइन पर मिलेगी ये सुविधा
- BSNL रांची में सभी टेलीफोन एक्सचेंज को NGN (नेक्स्ट जेनरेशन नेटवर्किंग) से जोड़ रहा है।
- NGN से जुड़ने के बाद सभी एनालॉग होने वाली कॉल आइपी बेस्ड हो जाएगी।
- यूजर को आइपी बेस्ड लैंडलाइन फोन खरीदना होगा।
- आइपी लैंडलाइन फोन बड़ी टचस्क्रीन के साथ आता है।
- इस स्क्रीन के जरिए वॉट्सऐप, ट्विटर, फेसबुक, वीडियो कॉल और वॉइस चैट का यूज किया जा सकता है।
क्या कहना है एक्सपर्ट का
- आईटी एक्सपर्ट मंगलेश एलिया के मुताबिक, नेक्स्ट जेनरेशन नेटवर्किंग के जरिए ऐसी सर्विस देना संभव है। किसी के भी पास मॉर्डन फीचर वाली डिवाइस है तो वह इसका इस्तेमाल कर सकता है। इसके अलावा इस तकनीक में घर की डिवाइसेज को बाहर से ही कंट्रोल किया जा सकता है।
मॉडम खरीदने की जरूरत नहीं
- इसमें ब्रॉडबैंड मॉडम इनबिल्ट होता है। इसलिए अलग से मॉडम खरीदने की जरूरत नहीं होती।
- इसमें 40 MBPS तक की स्पीड मिलेगी और वाईफाई जेनरेट कर 50 मीटर की रेंज में अनलिमिटेड फोन जोड़े जा सकेंगे। राउटर के जरिए रेंज भी बढ़ाई जा सकेगी।
लैंडलाइन से ही घर के एसी, टीवी, फ्रिज भी कर सकेंगे ऑपरेट
- आप कहीं दूर बैठकर भी अपने लैंडलाइन का यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको वर्चुअल लोकल एरिया नेटवर्क (वीलेन) जेनरेट कर सब-आईपी बनानी होगी।
- इसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन को घर में रखे आइपी लैंडलाइन फोन से कनेक्ट कर सकेंगे।
- फिर इसके जरिए वाईफाई फीचर से लैस एसी, टीवी, फ्रिज और दूसरे इलेक्ट्रिक आइटम्स को बाहर से ही ऑपरेट किया जा सकेगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.