पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Namkum News Young Man Absconded With 20 Thousand Rupees From Woman Who Came To Deposit Money In Bank

बैंक में पैसा जमा कराने आई महिला से 20 हजार रुपए लेकर युवक फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ओरमांझी | बैंक ऑफ इंडिया, ओरमांझी शाखा में शुक्रवार को पैसा जमा करने आई महिला को झांसा देकर एक युवक महिला से 20 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। भुक्तभोगी महिला सुमित्रा देवी ओरमांझी थाना क्षेत्र के जिदु पंडराटोली गांव की रहने वाली है। घटना की सूचना ओरमांझी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी में युवक की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। महिला ने बताया कि वह अपने पति और 14 वर्षीय बेटे के साथ बैंक ऑफ इंडिया, ओरमांझी शाखा में पैसा जमा करने पहुंची थी। पति सब्जी लेने के लिए ओरमांझी साप्ताहिक बाजार चले गए। बेटे से बैंक में पैसा जमा कराने वाला फॉर्म भरवाया। बैंक में काफी भीड़ थी। हम दोनों मां-बेटे भीड़ कम होने का इंतजार कर रहे थे। तभी एक युवक हमारे पास आया और कहा कि आप लोगों को बैंक में पैसा जमा करना है। लाइए...मैं जमा करा देता हूं। उसने मुझसे 20 हजार रुपए और जमा फॉर्म लिए और बैंक के कैश काउंटर में पैसा जमा कराने चला गया। कुछ देर बाद युवक बैंक से फरार हो गया।
खबरें और भी हैं...