- Hindi News
- National
- Zirakpur News Young Man Beaten Badly In Pirmuchalla Fracture In One Leg And One Arm
पीरमुछल्ला में युवक को बुरी तरह पीटा, एक टांग और एक बाजू में फ्रैक्चर
पीरमुछल्ला में होली के दिन कुछ लाेगों में कहासुनी हो गई थी। इस दौरान बीच-बचाव करने आए युवक मनदीप की दूसरे दिन बुरी तरह पिटाई कर दी गई। मनदीप को इस तरह बेरहमी से पीटा गया कि उसका एक पैर और एक बाजू फ्रैक्चर हो गया। उसे सेक्टर 32 चंडीगढ़ के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मनदीप के चाचा मामचंद ने बताया कि होली के दिन कुछ लोगों का पीरमुछल्ला के ही जोगा नाम के लड़के से झगड़ा हो गया था। मनदीप बीच में झगडा रोकने के लिए चला गया। इस दौरान किसी ने जोगा के सिर पर कोई चीज मारी। दूसरे दिन जोगा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मनदीप को अकेला पाकर घेर कर पीटा। इस मामले में ढकोली थाने के जांच अधिकारी गुलशन का कहना है कि मनदीप के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
मनदीप को इस तरह बेरहमी से पीटा