घटना को अंजाम देने की फिराक में घूमते नौजवान पुलिस के गिरफ्तार में
कुराली| स्थानीय शहर के साथ लगते गांव चरहेडी वासियों ने गांव के गुरुद्धारा साहिब की रेकी करके किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो संदिग्ध नौजवानों को काबू करके पुलिस के हवाले किया है। नौजवानों से पूछताछ दौरान मोटर साइकिल चोरी का निकला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी ह ै।
गांववासियों से प्राप्त हुई जानकारी अनुसार आज गांव के कुछ व्यक्तियों ने दो नौजवानों को संदिग्ध हालत में गांव के गुरुद्धारा साहिब के पास घूमते हुए देखा। गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने बताया कि आज दोपहर लगभग दो बजे दो नौजवान पहले गुरुद्धारा साहिब के बाहर घूम रहे थे और फिर गुरुद्धारा साहिब के अंदर दाखिल हो गए। कुछ समय के अंदर बिताने के बाद वे संदिग्ध नौजवान एक बार फिर बाहर आकर गुरुद्धारा साहिब के आस-पास घूमने लगे।
इसी दौरान गांव वासियों ने दोनों अज्ञात नौजवानों पर शंका लगी। एकत्रित हुए गांववासियों ने दोनों नौजवानों को वहां घूमने का कारण पूछा तो उक्त नौजवान जो कि मोटर साइकिल नंबर पीबी 30 यू 2913 पर सवार थे, पूछे सवालों का कोई स्पष्ट उत्तर नही दे सके। सइसी दौरान मौके पर ही खरड़ सीआईए स्टाफ की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
टीम ने गांव वासियों की उपस्थिति में दाबा किया कि उनको इन संदिग्ध मोटर साइकिल सवार नौजवानों की तालाश थी और वे इनका पीछा करते हुए ही यहां पहुंचे है। इसी दौरान संपर्क करने पर थाना सिंघभगवंतपुरा के एसएचओ राजपाल सिंह ने बताया कि नौजवान से मिला मोटर साइकिल चोरी का निकला है। नौजवानों की पहचान रविंद्र सिंह होशियारपुर और जसमीत सिंह जालंधर के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों से पूछताछ करने उपरांत धारा 379 और 411 तहत केस दर्ज कर लिया गया है।