पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आइसक्रीम के विवाद में युवक की लाठी से पीट-पीटकर हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेबसराय हत्या के मामले में दो लोग गिरफ्तार

तीसरी मंजिल से गिरी महिला को गंभीर चोटें, खुदकुशी की कोशिश या हादसा जांच जारी

महरौली इलाके के सतबड़ी इलाके में एक महिला तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस घटना के बाद महिला को इलाज के लिए साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। महिला के बयान भी नहीं हो सके हैं। महिला पुलिस कांस्टेबल की प|ी बताई गई है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को महरौली थाने को सूचना मिली थी अनिशा (24) सतबड़ी गांव निवासी महिला ने छत से नीचे छलांग लगा दी है। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक उसके पति ने अस्पताल पहुंचा दिया था। मौके पर एफएसएल रोहिणी की टीम को बुलाकर भी जांच कराई गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला 29 मार्च, 2015 को इस महिला की शादी जाहिद से हुई थी। शादी से उनके दो बच्चे हैं। पुलिस का कहना है महिला की हालत में सुधार होने के बाद उसके बयान होगें, जिसके बाद पूरी तस्वीर साफ होगी कि महिला खुद से कूदी थी या फिर पति से हुए झगड़े के दौरान वह नीचे गिर गई।

गला दबाकर मार डाला, फिर शव के साथ किया कुकर्म

भास्कर न्यूज|नई दिल्ली

साउथ डिस्ट्रिक पुलिस ने नेबसराय इलाके में हुई हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिरेन्द्र कुमार झा व गौतम कुमार चौधरी के तौर पर हुई। दोनाें मूलरूप से झारखंड और बिहार के रहने वाले हैं। इस वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने मृतक के साथ शराब पी थी। जिसके बाद वह उसके साथ गलत काम करने की जिद करने लगे। वह इसके लिए तैयार नहीं हुआ तो आरोपियों ने उसे गला दबाकर मार डाला। किसी भारी वस्तु से भी वार किया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ कुकर्म किया। साउथ डिस्ट्रिक डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि 11 मार्च को देवली के एक घर के भूतल पर शव मिला था। मौके पर एक महिला मिली जिसने जानकारी दी मृतक उसका सगा भाई है। सुबह छह बजे दो लोग उसकी बॉडी को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे थे, उसे देख वे भाग गए। महिला के बयान पर पुलिस ने नेबसराय थाने में मुकदमा दर्ज किया। स्थानीय थानाध्यक्ष नरेश सोलंकी और स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर अजीत की टीम ने जांच के दौरान मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। जिसकी मदद से दाेनों आरोपियों की पहचान कर ली गई। पुलिस ने इन दोनों के बारे में जानकारी जुटाते हुए उन्हें पटना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को मोबाइल टैक्निकल सर्विलांस की मदद से पकडा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने खुलासा किया शराब पीने के बाद हुए झगड़े में हत्या की थी। मृतक के साथ आरोपियों ने कुकर्म भी किया था। वे उसे करीब दो साल से जानते थे। घटना वाले दिन एक साथ शराब पी गई थी।

चार्टर्ड एकाउंटेंट ने 18वीं मंजिल से कूदकर दी जान

नोएडा| एक शख्स ने 18वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान रितेश पपड़ियां के रूप में हुई है। वह चार्टर्ड एकाउंटेंट था और परिवार के साथ सेक्टर 45 में रहता था। जिस वक्त ये घटना हुई, उस वक्त परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे। घटना बुधवार की है। जब रितेश अपने कमरे में आराम करने के लिए गए थे। परिजन ने इसे एक हादसा करार दिया है। नोएडा के डीसीपी संकल्प शर्मा ने बताया कि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

नोएडा: 5 कुत्ते गायब होने पर आरडब्ल्यूए पर केस दर्ज

नोएडा| नोएडा के सेक्टर 93-ए में सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट सोसायटी से 2 मार्च से अब तक पांच कुत्ते गायब करने का मामला सामने आया है। ये पांचों कुत्तों की सोसायटी के कई परिवार देखभाल करते थे। इस संबंध में रिटायर्ड कर्नल एचपी सिंह ने आरडब्ल्यूए के खिलाफ कराया मामला दर्ज कराया है। कर्नल सिंह ने आरोप कुत्तों को आरडब्ल्यूए के कुछ लोगों और सुरक्षा गार्डों की मिलीभगत गायब किया गया है।

भास्कर न्यूज|नई दिल्ली

साउथ रोहिणी इलाके में बीती रात आइसक्रीम खरीदने को लेकर हुए विवाद में दो बाइकसवार 4 बदमाशों ने एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अमित शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में शामिल चारों बदमाशों को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान करण, लक्ष्य, धीरज और छोटू उर्फ अविनाश के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल 2 बाइक व खून लगे कपड़े भी बरामद कर लिए है। पुलिस चारों के क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगालने की कोशिश कर रही है। मृतक अमित शर्मा सेक्टर-5 रोहिणी इलाके में रहता था।

नई दिल्ली, शुक्रवार 13 मार्च, 2020 |

03

दिल्ली**

महरौली इलाके का मामला

इधर, सुसाइड केस में मां बेटा गिरफ्तार

जगतपुरी इलाके में 22 वर्षीय युवती के खुदकुशी मामले में आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर इस युवती को खुदकुशी के लिए उकसाने का इल्जाम है। बुधवार देर रात इन दोनों को पकड़ा गया। उनकी पहचान अलका डंग और पंकज डंग के तौर पर हुई। इस केस में पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया था। पंकज लंबे समय से परेशान कर रहा था।

घटना के 4 घंटे के बाद ही पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस को बुधवार देर रात 12.47 बजे सेक्टर-3 रोहिणी स्थित मदर डिवाइन स्कूल के पास अमित नामक युवक को पीटने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ हालत में अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी प्राक्षय सिंह के निर्देशन में एसएचओ जगमिंदर की टीम को आरोपियों को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया। जांच टीम को अमित के जीजा राहुल ने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी इशांत और अमित के साथ बाइक से सेक्टर-6, रोहिणी के पास आइसक्रीम लेेने गए थे। जब वह आइसक्रीम ले रहे थे, तभी दो बाइक पर 4 युवक आए। जिनसे आइसक्रीम लेने को लेकर बहसबाजी हो गई थी। जब वह विश्राम चौक से अवंतिका चौक की तरफ से आए। अचानक चारों आरोपियों ने उनको मदर डिवाइन स्कूल के पास रोक लिया। अचानक चारों ने डंडों से उनकी बुरी तरह से पिटाई की। बीच बचाव में उसके साथी इंशात के भी चोट लग गई।

एक स्कूल के पास रोककर बरसाए लाठी- डंडे, बीच-बचाव के दौरान दोस्त भी घायल
खबरें और भी हैं...