रामगढ़ में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
रामगढ़ कस्बा में एक युवक ने फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम करवा घरवालों को साैंप दिया। जानकारी अनुसार हरियाणा पुलिस ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर सतपाल का बेटा अरूण अचानक घर पर ही छत के पंखे पर फंदे से लटका मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और शव को पहले मॉर्चरी में रखवाया गया और अब शव का पोस्टमार्टम करवा घरवालों को सौंप दिया गया।