पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलखीसराय(बिहार). बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहाडीह गांव में शनिवार रात जमीन विवाद में 35 वर्षीय युवक संटू सिंह की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक के बड़े भाई भगवान सिंह के बयान पर गांव के ही राजाराम सिंह सहित 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
- इसके अनुसार खुटहाडीह के संटू सिंह का राजाराम सिंह से जमीन का विवाद था। शनिवार की देर शाम संटू घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी चीख़ने की अावाज सुनाई दी। बड़ा भाई भगवान घर से बाहर आया तो देखा कि राजाराम संटू को लाठी-डंडे से पीटते घसीटते बाहर ला रहा था। राजाराम के हाथ में लाठी और अन्य लोगों के हाथों में बंदूक थी। भाइयों के विरोध करने पर बंदूक तान दी जिसके चलते वे पीछे हट गए। इसके बाद राजाराम सहित 10 लोगों ने लाठी-डंडे व बट से ताबड़तोड़ पिटाई कर संटू को अधमरा कर दिया। जाते-जाते परिजनों और ग्रामीणों को धमकी दी कि केस करोगे तो तुम्हारा भी यही हाल होगा। हमलावरों के जाने के बाद संटू को बड़हिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर पटना रेफर कर दिया गया। पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। मोकामा पहुंचते ही संटू ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को बड़हिया थाना लाया गया।
गोढ़ा गांव में तीन कट्ठा जमीन बनी मौत का कारण
हत्या का कारण गोढा गांव में संटू सिंह की 3 कट्ठा जमीन है जिसको अभियुक्त राजाराम अपना बता कर कब्जा जमाना चाह रहा था। इस बात को लेकर पहले भी कई बार संटू की राजाराम से कहासुनी हुई थी। 11 अप्रैल को राजाराम के पुत्र नवीन ने भी बड़हिया थाना में संटू पर मारपीट कर घायल करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.