कांग्रेस के युवा राष्ट्रीय सचिव का तमाड़ में स्वागत
तमाड़ | जमशेदपुर जाने के क्रम में कांग्रेस पार्टी के युवा राष्ट्रीय सचिव वेदप्रकाश मिश्रा का तमाड़ में भव्य स्वागत किया। तमाड़ विधान सभा के युवा कांग्रेस प्रभारी नीतीश पाण्डेय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने श्री मिश्रा का तमाड़ के रायडीह में जोरदार स्वागत किया गया । इस दौरान वेदप्रकाश समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने झारखण्ड से शहजादा अनवर को पार्टी की ओर से राज्यसभा का प्रत्याशी बनाएं जाने पर केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस मौके पर सन्तोष सिंह, बिमल पांडेय, श्रवण सेठ, देवेन्द्र हजाम, सनातन मुण्डा, रोहित महतो, फाल्गुनी पुरान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।