पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फुलवारीशरीफ में युवक की गोली मारकर हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ के रानीपुर में बुधवार को अपराधियों ने 22 साल के सूरज कुमार को गोली मार दी। शेखर नाम के अपराधी ने सूरज को तीन गोलियां मारी। गोली लगते ही सूरज जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा। मौके पर लोग जुटते इससे पहले ही शेखर फरार हो गया। गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने सूरज को राजा बाजार के एक हॉस्पिटल में ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

 

सूरज संजय पर का रहने वाला था। वहीं, हत्या का आरोप पेठिया के रानीपुर मोड़ के शेखर पर लगा है। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शेखर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

खबरें और भी हैं...