पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • The Youth Has Been Identified As Firoz, The Police Have Expressed The Possibility Of Murdering Close Friends.

राजधानी में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात की है। मामला पटना के फुलवारीशरीफ इलाके की है। मामले का खुलासा तब हुआ जब लोग सुबह घरों से निकले तो देखा युवक का शव रास्ते पर पड़ा हुआ था। मृतक का नाम मोहम्मद फिरोज उर्फ टाइगर बताया जा रहा है। फिरोज की उम्र करीब 28 साल है। पिता का नाम मोहम्मद हारुन बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

करीबी दोस्तों पर हत्या की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में शक की सूई करीबी दोस्तों पर जा रही है। बताया जा रहा है युवक की लाश उस जगह से बरामद  हुई है जहां वह अपने दोस्तों यारों के साथ अक्सर बैठकर गप्पें लड़ाता था। पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स निकाल रही है और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

युवक को देर रात आया था दोस्त का फोन
मृतक को परिजनों ने बताया कि फुलवारी शरीफ में नौसा मोड़ के पास मुर्गे की दुकान है। दुकान बंद कर युवक देर रात घर लौटा था। युवक घर से थोड़ी दूर पर ही अलग से किराए पर कमरा लिया हुआ था। खाना खाने के बाद वह कमरे पर सोने के लिए चला गया। इसी दौरान उसके पास किसी दोस्त का फोन आया। वह दोस्त से मिलने के लिए चला गया। सुबह तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने युवक की तलाश शुरू की। सुबह जब स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना घरवालों को दी तब जाकर परिजनों को मालूम हुआ कि फिरोज की हत्या कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...