- Hindi News
- National
- Panchkula News Youth Went To Deposit 20 Thousand Rupees 19 Thousand Stolen Case Registered
20 हजार रुपए जमा करवाने गया था युवक, 19 हजार हुए चोरी, मामला दर्ज
{कैश डिपोजिट मशीन में जमा करवाने गया था
एटीएम के साथ लगी कैश डिपोजिट मशीन से कैश चोरी का मामला सामने आया है। एक युवक 20 हजार रुपए जमा करवाने गया था, लेकिन मशीन ने कैश काउंटिंग के दौरान 500 के 2 नोट रिजेक्ट कर दिए, जिसके बाद युवक को आगे की प्रकिया समझ नहीं आई। लिहाजा वो कैश मशीन में छोड़कर, डिपोजिट की बाकी प्रकिया पूरी किए बिना ही बाहर आ गया। इस दौरान वो अपना एटीएम भी मशीन में भूल आया, लेकिन उसके बाद उसके अकाउंट में वो रुपए जमा नहीं हुए। इस पर कालका के रहने वाले शुभम शर्मा ने एक दो दिन तक बैंक के मैसेज का इंतजर किया, लेकिन उसके बाद पुलिस को मामले की शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि जब वो कैश जमा करवा रहा था मशीन ने उसके 500 रुपए के 2 नोट को रिजेक्ट कर दिए। उस दौरान यहां एक अन्य युवक मौजूद था। वो प्रकिया पूरी किए बिना, एटीएम भी मशीन के पास भूलकर वापस आ गया था। लेकिन उसी युवक ने उसका एटीएम दिया
था। उसे शक है कि उसने ही उसके रुपए चोरी किए हैं। उसने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस एटीएम की सीसीटीवी फुटेज
चेक कर रही है।
लोगों ने बाइक चोरी करते हुए युवक को रंगे हाथ पकड़ा, कर दी धुनाई
पिंजौर। बुधवार शाम पिंजौर के बिटना रोड से एक बाइक चोर को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस को दी शिकायत में निशा ने बताया कि करीब साढ़े 5 बजे जब वो अपनी दुकान में बैठी थीं तभी उन्होंने देखा कि एक लड़का दुकान के पास कई बार चक्कर मार रहा है। थोड़ी देर में वही लड़का आया अाैर उनकी दुकान के बाहर खड़ी एक बाइक जिस पर पहले से चाबी लगी हुई थी को स्टार्ट करके भागने लगा। जैसे ही निशा ने यह देखा तो उसने दुकान के बाहर आकर बाइक को पकड़ लिया। अपना बस न चलते देख शोर मचने पर चोर बाइक छोड़ मौके से भागने की कोशिश करने लगा। उसी समय लोगों ने शोर सुन कर उस लड़के को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। तलाशी लेने पर लड़के की जेब से कुछ और मोटरसाइकिल की चाबियां निकलीं। जिसपर उसने बताया कि लॉक मोटरसाइकिल का ताला खोलने के लिए ही उसने चाबियां रखी हैं। उसकी जेब से एक मोबाइल और एक आधार कार्ड मिला है। जिसमें उसका नाम विशाल निवासी ग्राम सुंदरपुर करथोली आजमगढ़ यूपी लिखा हुआ है। फिलहाल लोगों ने लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया।