- Hindi News
- National
- Ranchi News Youths Sought Lift From Bike Riders Assaulted After Looting Fir Lodged
युवकों ने बाइक सवार से मांगी लिफ्ट, लूटपाट का आरोप लगाकर की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
रांची | सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के रातू रोड स्थित राजघराना के पास बुधवार की देर रात सड़क किनारे खड़े दो युवकों ने बाइक सवार से लिफ्ट मांगी तो लूटपाट करने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बिड़ला मैदान के समीप रहने वाले बाइक सवार गजन तिवारी के सर में चोट लगी। वहीं, गोंदा निवासी शुभम व उसके दोस्त को भी चोट लगी। सूचना मिलने पर पीसीआर तीनों को पकड़ कर थाना लाई। हालांकि, पुलिस पूछताछ में शुभम ने बताया कि वह एक पार्टी से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक की तेल खत्म हो गई थी। इसी दौरान गजन तिवारी अपनी बाइक से जा रहे थे, जिनसे हाथ देते हुए वह लिफ्ट मांगी थी।