- Hindi News
- No fake news
- Did PM Modi Ignore President Kovind During The Farewell Ceremony? Know The Truth Of AAP MP Sanjay Singh's Claim
फेक न्यूज एक्सपोज:विदाई समारोह के दौरान PM मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद को किया नजरअंदाज? जानिए AAP सांसद संजय सिंह के दावे का सच
क्या हो रहा है वायरल : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के कार्यकाल का आज आखिरी दिन है। इससे पहले शनिवार को संसद में राष्ट्रपति कोविंद को विदाई दी गई। इस विदाई का एक वीडियो क्लिप आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी दूसरी तरफ देख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल खत्म होने पर पीएम मोदी ने उन्हें अनदेखा कर दिया।
आप सांसद संजय सिंह ने वीडियो शेयर कर लिखा- ऐसा अपमान Very Sorry Sir, ये लोग ऐसे ही हैं। आपका कार्यकाल खत्म अब आपकी तरफ देखेंगे भी नहीं।
और सच क्या है?
- वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च रिजल्ट में हमें संसद में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के विदाई समारोह का पूरा वीडियो दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल पर मिला।
- संसद में अपने संबोधन के बाद राष्ट्रपति कोविंद ने लाइन से खड़े सभी सदस्यों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। वीडियो में 36 मिनट 20 सेकेंड पर देखा जा सकता है कि उन्होंने पीएम मोदी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। वहीं, इसके जवाब में पीएम मोदी भी राष्ट्रपति कोविंद के सामने हाथ जोड़कर खड़े होते हुए साफ दिखाई दिए।
- इसके कुछ सेकेंड बाद वायरल वीडियो क्लिप को देखा जा सकता है। जिसमें पीएम मोदी दूसरी तरफ देखते हुए दिख रहे हैं।
- इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया था। इसमें निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और गणमान्य लोग भी शामिल हुए थे।
- साफ है कि सोशल मीडिया पर आप सांसद संजय सिंह ने वीडियो के एक हिस्से को ही शेयर किया। वहीं, इसके साथ किया जा रहा दावा भी पूरी तरह गलत है।