फैक्ट चेक डेस्क. सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इंडिया टीवी न्यूज चैनल के लोगो वाले इस वीडियो में राहुल एक चुनावी रैली में कह रहे हैं कि उत्तरप्रदेश में ऐसी महिलाएं हैं जो हर हफ्ते एक बच्चा पैदा कर सकती है। महिलाएं साल में 52 बच्चे पैदा कर रही हैं। यूजर वीडियो को शेयर कर कांग्रेस और राहुल गांधी को ट्रोल कर रहे हैं।
क्या वायरल
Narendra Modi fan (@narendramodi177) Tweeted:
— Kumar Adarsh. (@ImkumarKumar) April 24, 2019
यूपी में ऐसी महिलाएं है जो हर सप्ताह 1 बच्चा पैदा कर सकती है...... ऐसी महिलाएं भी है जो साल में 52 बच्चे दे रही है: श्री राहुल गांधी जी 😳😂🤣🙏 pic.twitter.com/X2ilgrh6Mp (https://t.co/o2s4xC6xxq)
क्यों फेक
राहुल गांधी का यह वीडियो करीब 8 साल पुराना है। 14 नवंबर 2011 को राहुल गांधी ने उत्तरप्रदेश के फूलपुर में एक रैली को संबोधित किया था। राहुल का ये वायरल वीडियो उसी भाषण से काट कर वायरल किया गया है। इंडिया टीवी के यूट्यूब चैनल पर 14 नवंबर 2011 को ओरिजनल वीडियो अपलोड किया गया था।
ये रहा ओरिजनल वीडियो
वीडियो में 5 मिनट 25 सेंकड के बाद राहुल जननी सुरक्षा योजना में हुए भ्रष्टाचार की बात करते दिखाई दे रहे हैं। वे कहते हैं कि हमने आरटीआई निकलवाई, तो रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि यूपी में ऐसी भी महिलाएं है जो साल में 52 बच्चों को जन्म दे रही हैं। साफ है कि राहुल गांधी यहां जननी सुरक्षा योजना में हुए भ्रष्टाचार को इंगित कर रहे थे। ओरिजनल वीडियो में से 10 सेंकड की क्लिप काटकर वायरल की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.