पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
फैक्ट चेक डेस्क. सोशल मीडिया पर एक मूर्ति को तोड़ते कुछ लोगों की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीरें ममता के इशारे पर मूर्ति तोड़ने वाले बांग्लादेशी कट्टरपंथी मुस्लिमों की है।
यूजर्स इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिख रहे हैं, \'सीसीटीवी के फुटेज से स्पष्ट पता चल गया कि बंगाल में ममता बनर्जी के तालीबानी कट्टरपंथियों ने ही विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ा था।\'
क्या वायरल
यह पक्का जानिये कि ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति टीएमसी के बंगाली हिंदुओं ने नहीं बल्कि इसके बंगलादेशी मुस्लिमों ने तोड़ी है। pic.twitter.com/NnMSc2Mwbh
— Rajesh Nirmohi (@archanakunwar01) May 16, 2019
क्यों फेक
14 मई को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कोलकाता में रोड शो किया था। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, जिसमें शहर के कॉलेज स्क्वैयर इलाके में विद्यासागर कॉलेज में स्थापित समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ दी गई। दोनों दलों ने एक दूसरे पर मूर्ति की तोड़ने का आरोप लगाया है।
यहां देखें द द गार्जियन वेबसाइट की खबर का स्क्रीनशॉट
द गार्जियन की एक अन्य खबर का वीडियो यहां देखिए जिसे भारत में वायरल किया जा रहा है
हमारी पड़ताल में मिले सबूतों से स्पष्ट है कि इराक के निन्वेह म्यूजियम की पुरानी तस्वीरों को कोलकाता की विद्यासागर मूर्ति तोड़ने के मामले से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।
23 मई को देखिए सबसे तेज चुनाव नतीजे भास्कर APP पर
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.