- क्या फेक : इंसानों की तरह रोने की आवाज निकालने वाले जीव बीजू का वीडियो वायरल
- क्या सच : वायरल वीडियो में दिख रहा जीव एलीगेटर टर्टल है, रोने की आवाज एडिटिंग के जरिए एड की गई है
Jul 05, 2019, 06:15 PM IST
फैक्ट चेक डेस्क. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विचित्र से जीव का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति उस जीव के बारे में जानकारी दे रहा है, और जीव इंसानों के रोने जैसी आवाजें निकाल रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखने वाले जीव का नाम बीजू है, जो कब्रिस्तान में पाया जाता है। यह कब्रों को खोदकर शव खाता है, और इंसानों की तरह रोने की दर्दनाक आवाजें निकालता है।
यूजर्स वीडियो शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि कब्रिस्तान में इसी जीव की आवाजों को लोग भूत या आत्मा समझ लेते हैं।
क्या वायरल
- ध्यान से सुनने पर वीडियो में व्यक्ति इस जीव के लिए "एलीगेटर टर्टल" शब्द का प्रयोग करता है।
ये है वो बिजू जो रात को कब्रिस्तान में रोता है। और लोग सोचते हैं कि आत्मा रो रही है। pic.twitter.com/aPn7HEQifA
— Shiv Kumar (@ShivKum56765318) June 28, 2019
क्यों फेक
- इंटरनेट पर बीजू या हनी बैजर सर्च करने पर रिजल्ट में इस तरह की तस्वीरें आती है।

- वायरल वीडियो और इन तस्वीरों में कहीं से भी कोई समानता नजर नहीं आती।
- वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा जीव बीजू (हनी बैजर) नहीं बल्कि एक अलग प्रजाति का कछुआ है।
- इस प्रजाति के कछुए की पूंछ की बनावट किसी मगरमच्छ के शरीर जैसी होती है, इसलिए इसे एलीगेटर टर्टल कहा जाता है।
- वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को भी यही बात कहते हुए सुना जा सकता है।
- यह कछुआ सामान्य कछुओं की तरह अपने खोल में पूरी तरह नहीं जा पाता और इस वजह से बचाव के लिए कछुए का बर्ताव हिंसक रहता है।
- कछुआ अपने मुंह से प्रहार करता है, और इसीलिए पूरे वीडियो के दौरान उसने अपना मुंह खोला हुआ है। एलीगेटर टर्टल भारत में नहीं पाए जाते।
- इंसानों की आवाज वीडियो में एडिटिंग के जरिए डाली गई है।
- पड़ताल से साफ है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा जीव बीजू नहीं बल्कि एलीगेटर टर्टल है। इंसान के रोने जैसी आवाजें वीडियो में एडिटिंग करके डाली गई हैं।
