• Hindi News
  • No fake news
  • Muslim Man In Andhra Pradesh Vandalized Andhra Guntur Temple? Know The Truth Of This Viral Video

फेक न्यूज एक्सपोज:आंध्र प्रदेश में मुस्लिम व्यक्ति ने तोड़ा आंध्र गुंटूर मंदिर का गेट? जानिए इस वायरल VIDEO का सच

7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक मुस्लिम व्यक्ति हथौड़े से गेट तोड़ रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो आंध्र प्रदेश के आंध्र गुंटूर मंदिर का है। जहां मुस्लिम समुदाय के लोग मंदिर तोड़ रहे हैं।
यूजर्स ने लिखा- यह है भारत और भारत का लोकतंत्र। जहां डरा हुआ भारत का मुसलमान हिन्दू मंदिरों को निडर होकर तोड़ रहा है। आंध्र गुंटूर मंदिर तोड़ा जा रहा है।

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। वायरल वीडियो, फोटो या मैसेज का सच जानने के लिए वॉट्सऐप करें - 7879152202

ये वीडियो इसी दावे के साथ फेसबुक पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

और सच क्या है?

  • वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम को गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें ये वीडियो जानकारी के साथ भाजपा नेता सुनिल दिओधर के एक पोस्ट में मिला।
  • भाजपा नेता ने 16 अक्टूबर को वीडियो शेयर कर लिखा था- यह वीडियो आंध्र प्रदेश के उसी गुंटूर का है। जहां अल्पसंख्यक तुष्टिकरण करने वाले जगनमोहन रेड्डी की सरकार जिन्ना टावर के केंद्र में स्थित होने पर गर्व है।
  • अब स्थानीय मुस्लिम विधायक के गुंडों ने हिंदू आबादी वाले इलाके में एक बड़ी मस्जिद बनाने के लिए एक छोटी दरगाह को तोड़ा दिया।
  • पड़ताल के अगले चरण में हमने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च रिजल्ट में हमें इस मामले से जुड़ी एक इंडियन एक्सप्रेस की वेबसाइट पर मिली।
इंडियन एक्सप्रेस की वेबसाइट पर पब्लिश हुई खबर का स्क्रीनशॉट।
इंडियन एक्सप्रेस की वेबसाइट पर पब्लिश हुई खबर का स्क्रीनशॉट।
  • वेबसाइट के मुताबिक, 12 का ये वीडियो आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर का है। जहां कुछ अज्ञात लोगों ने LR नगर इलाके में स्थित भाजी भाषा निशानी दरगाह तोड़ने की कोशिश की थी। सभी समुदायों के लोग पिछले 40 सालों से प्रार्थना करने आते हैं।
  • साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। इस वीडियो में दिख रहा मुस्लिम व्यक्ति हथौड़े से मंदिर नहीं बल्कि दरगाह का गेट तोड़ रहा है।