दावा, दिल्ली में लात मारते हुए पुलिस ने मुस्लिमों से शांति की अपील की, पड़ताल में सच पता चला
- क्या वायरल : एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें पुलिसकर्मी एक व्यक्ति को लात मारते दिख रहा है। दावा है कि, दिल्ली में मुस्लिमों से इस तरह पुलिस ने शांति की अपील की
- क्या सच : वायरल तस्वीर दिल्ली नहीं बल्कि कश्मीर की है, जो 4 साल से भी ज्यादा पुरानी है
फैक्ट चेक डेस्क. सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें एक पुलिसकर्मी एक व्यक्ति को लात मारते हुए दिख रहा है। दावा है कि, दिल्ली पुलिस ने इस तरह मुसलमानों से शांति की अपील की। एक पाठक ने हमें यह फोटो सत्यता की जांच के लिए भेजा। पड़ताल में वायरल दावा झूठा निकला।
क्या वायरल
- एक यूजर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि, 'दिल्ली पुलिस मुसलमानों से शांति की अपील करते हुए'
- यह फोटो ट्विटर पर भी काफी वायरल हो रही है।
क्या है सच्चाई
- पड़ताल में पता चला कि वायरल दावा झूठा है। वायरल तस्वीर करीब चार साल पहले कश्मीर में शूट की गई थी।
- वायरल तस्वीर हमें फेसबुक पर मिली, जिसे मार्च 2016 में अपलोड किया गया था। पिक्चर पर सोफी अहसान नाम के किसी व्यक्ति का कॉपीराइट सिग्नेचर भी दिख रहा है।
- सोफी ने इंडिया टुडे से हुई बातचीत में कंफर्म किया है कि वायरल तस्वीर श्रीनगर में हुए एक प्रदर्शन के दौरान की है।