पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दावा, अरविंद केजरीवाल ने कहा हम पैदाइशी बीजेपी वाले हैं, पड़ताल में पता चला सच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • क्या वायरल : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसके जरिए दावा किया गया है कि केजरीवाल ने खुद पैदाइशी बीजेपी वाला होने की बात कही
  • क्या सच : वायरल क्लिप केजरीवाल के एक इंटरव्यू से एडिट कर तैयार की गई है। मूल इंटरव्यू में वे एक बीजेपी समर्थक की कहानी सुना रहे होते हैं, लेकिन वायरल क्लिप में इसे एडिट कर दिया गया है

फैक्ट चेक डेस्क. सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें वे कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि, 'हमारा जनसंघ का परिवार है, पैदाइशी बीजेपी वाले हैं हम, मेरे पिताजी जनसंघ में थे, इमरजेंसी में जेल गए थे'। इस क्लिप का शेयर कर दावा किया गया है कि केजरीवाल के आरएसएस रूट का क्या अब भी कोई प्रमाण लेना बाकी रह गया है। जानिए इस वायरल क्लिप की सच्चाई। 

क्या वायरल

  • एक यूजर ने इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा है कि, 'क्या केजरीवाल के आरएसएस रूट के और प्रमाण देने की जरूरत है? मैं जनसंघ परिवार से आता हूं। मेरा जन्म एक भाजपा परिवार में हुआ था, मेरे पिता जनसंघ में थे और आपातकाल के दौरान जेल गए' और बोलो, केजरीवाल सुनामी। आप के लिए हर एक वोट, आरएसएस के लिए वोट

क्या है सच्चाई

  • वायरल इंटरव्यू को सर्च करते हुए हम मूल इंटरव्यू तक पहुंच गए।
  • हमें एनडीटीवी द्वारा 4 फरवरी 2020 को लिया गया अरविंद केजरीवाला का वो पूरा इंटरव्यू मिल गया, जिसका सिर्फ कुछ हिस्सा काटकर सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है।
  • इस 22 मिनट के वीडियो में 7 मिनट 16 सेकंड पर केजरीवाल कहते हैं कि, मैं टीवी पर एक भारतीय जनता पार्टी के समर्थक को बात करते हुए देख रहा था, जिसमें वो कह रहा था कि, हमारा परिवार जनसंघ का पिरवार है, हम पैदाइशी बीजेपी के सदस्य रहे, मेरे पिता जनसंघ में रहे और इमरजेंसी के दौरान जेल भी गए लेकिन इस बार वोट केजरीवाल को देंगे।
  • इस क्लिप से कुछ हिस्सा लेकर सोशल मीडिया में लोगों को गुमराह करने के लिए वायरल कर दिया गया है।

निष्कर्ष : अरविंद केजरीवाल ने खुद के लिए ऐसा कहीं भी नहीं कहा कि वे जनसंघ वाले परिवार से आते हैं या उनके पिता जनसंघ से जुड़े थे। केजरीवाल का यह इंटरव्यू 3 फरवरी को ऑन एयर हुआ था।