दावा, 31 मार्च तक बैंक से पैसा निकाल लें, फिर एनपीआर के डॉक्युमेंट देना होंगे, पड़ताल में पता चला सच
- क्या वायरल : दावा किया गया है कि 31 मार्च 2020 से पहले अपने सभी बैक अकाउंट से पैसे निकाल लें क्योंकि 1 अप्रैल 2020 से एनपीआर के डॉक्युमेंट बैंक द्वारा मांगे जाएंगे, जिसके पास डॉक्युमेंट नहीं होगा, उसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा
- क्या सच : आरबीआई द्वारा ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया। वायरल दावा फर्जी है
फैक्ट चेक डेस्क. सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि, 31 मार्च 2020 से पहले अपने सभी बैक अकाउंट से पैसे निकाल लें क्योंकि 1 अप्रैल 2020 से एनपीआर के डॉक्युमेंट बैंक द्वारा मांगे जाएंगे, जिसके पास डॉक्युमेंट नहीं होगा, उसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा। एक पाठक ने हमें सत्यता जानने के लिए यह वायरल स्क्रीनशॉट भेजा। पड़ताल में वायरल दावा झूठा निकला।
क्या वायरल
- सोशल मीडिया में वायरल स्क्रीनशॉट में लिखा है कि, 'प्रत्येक व्यक्ति को सूचित किया जाता है कि आने वाली 31 मार्च 2020 से पहले अपने सभी बैंक अकाउंट से पैसा निकाल लें। 1 अप्रैल 2020 से एनपीआर डॉक्युमेंट बैंक द्वारा मांगे जाएंगे, जिसके पास डॉक्युमेंट नहीं होगा उसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा। इस सूचना को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें'।
क्या है सच्चाई
- वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर पड़ताल की। वहां हमें कोई भी ऐसा सर्कुलर नहीं मिला जो वायरल दावे की पुष्टि करता हो।
- आरबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल मैसेज फर्जी है। बैंक द्वारा ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया। आरबीआई के नाम से इस तरह के फर्जी मैसेज पहले भी वायरल हो चुके हैं।
- उन्होंने बताया कि, आरबीआई का कोई भी आदेश सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ही आता है और मीडिया को भी प्रेस रिलिज के जरिए सूचित किया जाता है।