पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
फैक्ट चेक डेस्क. देशभर में 82 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के मुताबिक, इसमें 64 भारतीय हैं। 16 इटली के हैं और एक नागरिक कनाडा का है। इसी बीच सोशल मीडिया में कोरोनावायरस को लेकर कई अफवाहें भी वायरल की जा रही हैं।
मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के नाम से एक 'ऑफिस मेमोरेंडम' वायरल किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि, मिनिस्ट्री ने महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और सिक्किम में 14 से लेकर 21 मार्च तक छुटि्टयां घोषित कर दी हैं। सभी स्कूल, कॉलेज, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट और ऐसे कार्यस्थल जहां 10 से ज्यादा कर्मचारी हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से छुटि्टयां करनी होंगी। यदि किसी ने आदेश का उल्लंघन किया तो 5000 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। हमारी पड़ताल में वायरल दावा फर्जी निकला।
क्या वायरल

क्या है सच्चाई





Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.