पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोज हल्दी-नींबू का सेवन करने से बच सकते हैं कोरोनावायरस से, एक्सपर्ट से जानें वायरल हो रहे इस दावे का सच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • क्या वायरल : दावा है कि हल्दी-नींबू के नियमित इस्तेमाल से कोरोनावायरस से बचाव हो सकता है
  • क्या सच : ऐसा कोई अध्ययन सामने नहीं आया लेकिन कच्ची हल्दी के रोजाना इस्तेमाल से रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) मजबूत होती है

फैक्ट चेक डेस्क. दुनियाभर में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 5 हजार के करीब पहुंच चुकी है। 1 लाख 34 हजार 679 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि हल्दी और नींबू दो ऐसी चीजें हैं, जिनका उपयोग आप कोरोनावायरस से लड़ने में कर सकते हैं। हमारी पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। 

क्या वायरल

  • फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने 12 मार्च को ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि, 'हल्दी और नींबू दो सरल, सस्ती और आसान चीजें हैं जिनका उपयोग आप नियमित रूप से # कोरोनावायरस से लड़ने के लिए कर सकते हैं। घर का बना रसम भी बहुत उपयोगी है'।
  • विवेक के इस ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर यह मैसेज वायरल होने लगा। उनके ट्विटर हैंडल पर भी कई यूजर्स ने इस बात का खंडन किया तो कुछ ने समर्थन किया।

क्या है सच्चाई

  • इस तथ्य की पुष्टि के लिए हमने नईदिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर आलोक अग्रवाल (इंटरनल मेडिसिन) से बात की। उन्होंने बताया कि अभी तक ऐसा कोई भी अध्ययन सामने नहीं आया है, जो यह बताता हो कि हल्दी-नींबू कोरोनावायरस से लड़ने में सहायक हो सकते हैं।
डॉक्टर आलोग अग्रवाल, इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, नईदिल्ली
डॉक्टर आलोग अग्रवाल, इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, नईदिल्ली
  • हालांकि हल्दी इम्यूनिटी को मजबूत करती है। यदि कोई कच्ची हल्दी का रस निकालकर रोजाना लेता है, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। इससे इम्यूनिटी ही इम्प्रूव होगी, लेकिन इसको लेने से कोरोनावायरस नहीं होगा, ऐसा नहीं है।
  • डॉ अग्रवाल के मुताबिक, जो लोग क्रोनिक बीमारियों से जूझ रहे हैं, उन्हें कोरोनावायरस का खतरा ज्यादा है। वहीं ऐसे नौजवान जिनका इम्यून सिस्टम मजबूत है, उन्हें कोरोनावायरस का कम खतरा है लेकिन कोई संपर्क में आए तो उसे यह वायरस अपनी चपेट में ले सकता है।
  • दुनिया में अभी तक कोरोनावायरस का इलाज नहीं ढूंढा गया है। सावधानी ही इसका सबसे बड़ा बचाव है। कई लोग अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए कच्ची हल्दी की गांठ से रस निकालकर रोजाना ले रहे हैं।