फैक्ट चेक / ईरानी कमांडर सुलेमानी की मौत वाला ड्रोन स्ट्राइक का वीडियो वायरल लेकिन यह वीडियो गेम की क्लिप है

Video of drone strike killing Iranian commander Sulaimani is viral but not real
X
Video of drone strike killing Iranian commander Sulaimani is viral but not real

  • क्या वायरल : एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। दावा है कि, यह वही यूएस ड्रोन स्ट्राइक का वीडियो है, जिसके जरिए सुलेमानी को मारा गया
  • क्या सच : वास्तव में वायरल क्लिप वीडियो गेम से ली गई है। सोशल मीडिया का दावा फर्जी है

Dainik Bhaskar

Jan 07, 2020, 03:23 PM IST

फैक्ट चेक डेस्क. ईरान के टॉप कमांडर कासिम सुलेमानी की अमेरिकी हमले में हुई मौत के बाद से ही मध्य पूर्व में तनाव का माहौल है। विश्व युद्ध की आशंकाएं भी उभर आई हैं। सुलेमानी ईरान के क्वाड्स फोर्स के कमांडर थे और देश के सबसे ताकतवर लोगों में उनका नाम शुमार था। उन्हें अमेरिका ने ड्रोन अटैक करते हुए ईराक में मार डाला। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे यूएस ड्रोन स्ट्राइक का वीडियो बताकर वायरल किया जा रहा है, जिसने सुलेमानी को खत्म किया। 

क्या वायरल

  • एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि, सुलेमानी पर अमेरिकी ड्रोन का अटैक। 
  • कई यूजर्स इसे फेसबुक और ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं।

क्या है सच्चाई

  • रिवर्स इमेज सर्चिंग में पता चला कि वायरल की जा रही क्लिप वीडियो गेम से ली गई है। 
  • वीडियो में नजर आ रही फ्रेम को रिवर्स सर्च करने पर हम 'AC-130 गनशिप सिम्युलेटर - कॉन्वॉय एंगेजमेंट' पर पहुंए गए। यह एक वीडियो गेम है। 
  • फिर हमने AC-130 गनशिप सिम्युलेटर-कॉन्वॉय एंगेजमेंट को सर्च किया तो यूट्यूब पर हमें इसका वीडियो मिल गया। 
  • यह भी 1 मिनट 41 सेकंड की अवधि का ही है। वायरल वीडियो और इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि दोनों एक ही हैं। 
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुलेमानी की मौत बगदाद एयरपोर्ट के करीब तीन रॉकेट्स से हुई। 

निष्कर्ष : सोशल मीडिया में जिस वीडियो को यूएस ड्रोन अटैक का बताया जा रहा है, वास्तव में वो वीडियो गेम की क्लिप है।

COMMENT

आज का राशिफल

पाएं अपना तीनों तरह का राशिफल, रोजाना