• Hindi News
  • No fake news
  • PM Modi Made Fun Of People Who Were Upset Due To Demonetisation? Know The Truth Of This Viral Video

फेक न्यूज एक्सपोज:PM मोदी ने नोटबंदी के कारण परेशान हुए लोगों का मजाक उड़ाया? जानिए इस वायरल VIDEO का सच

4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

क्या हो रहा है वायरल : 8 नवंबर को ​​​​​​केंद्र सरकार द्वारा किए गए ​नोट बंदी या डिमॉनेटाइजेशन को 6 साल पूरे हो गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो क्लिप वायरल होना शुरू हुआ। इसमें PM मोदी ने हंसते हुए बोला- आपको भी पता अचानक 8 तारीख को रात 8 बजे पांच सौ और हजार के नोट बंद हो गए। घर में शादी है, पैसे नहीं है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि नोटबंदी के कारण परेशान हुए लोगों का PM मोदी मजाक उड़ा रहे हैं।

वीडियो शेयर कर TRS नेता सतीश रेड्‌डी ने लिखा- घर में शादी है, लेकिन पैसे नहीं है। मोदी की शैतानी हंसी देखिए। देखिए वह किस तरह से गरीबों के दुख-दर्द का मजाक उड़ा रहे हैं। नोटबंदी मानव जाति की सबसे बड़ी आपदा है।

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। वायरल वीडियो, फोटो या मैसेज का सच जानने के लिए वॉट्सऐप करें - 7879152202

और सच क्या है?

  • वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने PM मोदी की स्पीच का पूरा वीडियो सर्च करना शुरू किया। सर्च करने पर हमें इसका पूरा वीडियो ABP न्यूज के यूट्यूब चैनल पर मिला।
  • चैनल के मुताबिक, 12 नवंबर 2016 का ये वीडियो जापान में हुई एनुअल समिट मीटिंग का है। जब PM मोदी ने जापान में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि 2011 में जापान में बड़ी प्रकृतिक आपदा आई। 2011 में उन दिनों बीजली और में कटौती, खाने में कमी की और कम चीजों में गुजारा किया। देश की जनता ने इसे अपनी जिम्मेदारी मानकर निभाया।
  • PM मोदी ने आगे कहा- जब मुझे ये पता चला, तो मुझे लगा कि कितने महान लोग हैं। कभी-कभी मन में आता था कि क्या हमारे देश में भी ऐसा हो सकता है। आज मैं बड़े विश्वास से कह सकता हूं। हिंदुस्तान का सामान इंसान भी जिम्मेदारी निभाने वालों में से है। ये मैं अनुभव से कह सकता हूं।
  • इस वीडियो में 7 मिनट 42 सेकेंड पर PM मोदी के वायरल वीडियो क्लिप को देखा जा सकता है। PM मोदी ने कहा- आपको भी पता अचानक 8 तारीख को रात 8 बजे पांच सौ और हजार के नोट बंद हो गए। मैं सवा सौ करोड़ देशवासियों को नमन करता हूं।
  • PM मोदी ने आगे कहा- घर में शादी है, पैसे नहीं है। मां बीमार है, हजार के नोटों का थप्पा है, लेकिन मुश्किल है। इन सभी के तकलीफों के बावजूद देश के हित में इस फैसले को वैसे ही स्वीकार किया, जैसे 2011 में जापान के लोगों ने कर के दिखाया था।
  • पड़ताल से साफ होता है कि PM मोदी की आधी अधूरी स्पीच के वीडियो क्लिप को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। PM मोदी ने अपनी स्पीच में नोटबंदी के कारण परेशान हुए लोगों का PM मोदी मजाक नहीं उड़ाया था।
खबरें और भी हैं...