• Hindi News
  • No fake news
  • The Picture Of Landslide In The Name Of Joshimath Went Viral, Users Requested For Help By Sharing; Know The Truth Of This Photo

जोशीमठ के नाम से भूस्खलन की तस्वीर वायरल:यूजर्स ने शेयर कर लगाई मदद की गुहार; जानिए इस PHOTO का सच

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

क्या हो रहा है वायरल : उत्तराखंड के जोशीमठ में पहाड़ धंस रहे हैं। यहां एक साल में करीब 500 घरों, दुकानों और होटलों में दरारें आई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा धंसते से हुए भूस्खलन को देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि ये फोटो जोशीमठ की है।

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। वायरल वीडियो, फोटो या मैसेज का सच जानने के लिए वॉट्सऐप करें - 7879152202

और सच क्या है?

  • वायरल फोटो का सच जानने के लिए हमने इसे गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में ये फोटो जियो मॉडल की वेबसाइट पर जानकारी के साथ मिली।
वेबसाइट पर मौजूद खबर का स्क्रीनशॉट।
वेबसाइट पर मौजूद खबर का स्क्रीनशॉट।
  • वेबसाइट के मुताबिक, 2018 की ये तस्वीर पेरू के कुस्को की है। जहां भूस्खलन होने से कुतुतो गांव तबाह हो गया था।
  • पड़ताल के दौरान हमें पेरू में हुए भूस्खलन से जुड़ा वीडियो सिटीज ऑफ वर्ल्ड नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला।
  • इस वीडियो में वायरल फोटो से जुड़ी कई अलग एंगल की तस्वीरों को देखा जा सकता है। वहीं, ये वीडियो चैनल पर 5 मार्च 2018 को अपलोड हुआ था।
  • साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो उत्तराखंड के जोशीमठ की नहीं बल्कि 2018 में पेरू में हुए भूस्खलन की है।

शराब के गिलास और चिकन के साथ वायरल हुई राहुल गांधी की तस्वीर; जानिए इसकी सच्चाई

राहुल गांधी की एक विवादित तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें देखा जा सकता है कि राहुल गांधी के सामने शराब का गिलास, चिकन और ड्राई फ्रूट्स रखे हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी शराब पीते हुए नजर आए। फोटो शेयर कर एक यूजर ने लिखा- महान तपस्वी,शिव भक्त घोर तपस्या करते हुए। सच जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...