- Hindi News
- No fake news
- Video Of Sanjay Raut Crying Amidst Political Turmoil In Maharashtra Went Viral; Know Its Truth
फेक न्यूज एक्सपोज:महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच संजय राउत TV पर रोते हुए आए नजर? जानिए इसकी सच्चाई
क्या हो रहा है वायरल : महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच शिवसेना नेता संजय राउत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें TV पर संजय राउत को भावुक होते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक उठापठक से दुखी होकर संजय राउत रोने लगे।
और सच क्या है?
- वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने संजय राउत के इंटरव्यू खंगालना शुरू किए। सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो से जुड़ा संजय राउत का इंटरव्यू आजतक के यूट्यूब चैनल पर मिला।
- चैनल पर मौजूद इस वीडियो के 6 सेकंड से 12 सेकंड तक वायरल वीडियो में दिख रहे सीन को देखा जा सकता है। इसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि राउत साधारण तरीके से संवाददाता के प्रश्न पूछने का इंतजार कर रहे है। इस दौरान उन्हें रोते हुए नहीं देखा जा सकता है।
रियल वीडियो में संजय राउत को रोते हुए नहीं देखा जा सकता है।
- बता दें, वायरल वीडियो में संजय राउत के रोने का वीडियो सोशल मीडिया ऐप स्नेपचेट के क्राइंग फिल्टर की मदद से बनाया गया है।
स्नेपचेट के क्राइंग फिल्टर से रोने की फोटो या वीडियो शूट की जा सकती है।
- स्नेपचेट का क्राइंग फिल्टर सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेंड बना हुआ है।
- साफ है कि सोशल मीडिया पर संजय राउत के वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। ये वीडियो रियल नहीं बल्कि स्नेपचेट के क्राइंग फिल्टर की मदद से बनाया गया है।