फेक न्यूज एक्सपोज:फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को महिला ने मारा थप्पड़? जानिए इस वायरल VIDEO का सच

7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

क्या हो रहा है वायरल : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति मैक्रों के गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसके तुरंत बाद ही उनके सिक्यूरिटी गार्ड्स ने महिला को जमीन पर गिराकर पकड़ लिया। इस वीडियो क्लिप को कई मीडिया ग्रुप शेयर कर रहे हैं।

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। वायरल वीडियो, फोटो या मैसेज का सच जानने के लिए वॉट्सऐप करें - 7879152202

और सच क्या है?

  • वायरल वीडियो क्लिप का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम को गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें इसका अलग एंगल का वीडियो कई मीडिया रिपोर्ट्स में मिला।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 जून 2021 का ये वीडियो दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के ड्रोम क्षेत्र का है। दरअसल, राष्ट्रपति मैक्रों 8 जून 2021 को ड्रोम क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने एक हाईस्कूल का दौरा किया था।
  • उनका लोगों से मिलने का कार्यक्रम नहीं था, लेकिन जब वे स्कूल से वापस जा रहे थे, तब कुछ लोगों ने उन्हें आवाज लगाई। इसके बाद मैक्रों उनसे मिलने पहुंचे और तभी यह घटना हुई।
  • वायरल और रियल वीडियो को साथ में देखने पर पता चलता है कि ये दोनों ही वीडियो एक ही घटना के दो अलग एंगल के वीडियो हैं।
वायरल वीडियो क्लिप के की-फ्रेम।
वायरल वीडियो क्लिप के की-फ्रेम।
  • वायरल वीडियो में थप्पड़ मारने वाले ने हरे रंग की टी-शर्ट पहनी है। वहीं, राष्ट्रपति मैक्रों ने सफेद शर्ट और काला मास्क पहना है। उनके पीछे खड़े सिक्योरिटी गार्ड को उन्हें पकड़ते हुए देखा जा सकता है। एक महिला गार्ड को भी खड़े हुए देखा जा सकता है।
1 साल पुराने रियल वीडियो के की-फ्रेम।
1 साल पुराने रियल वीडियो के की-फ्रेम।
  • रियल वीडियो में भी थप्पड़ मारने वाले शख्स को हरे रंग की टी-शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है। वहीं, राष्ट्रपति मैक्रों भी सफेद शर्ट और काला मास्क पहने हुए दिख रहे हैं। उनके पीछे खड़े सिक्योरिटी गार्ड और महिला गार्ड को भी खड़े हुए देखा जा सकता है।
  • वायरल वीडियो में जिसने राष्ट्रपति मैक्रों को थप्पड़ मारा, उसे लंबे बालों की वजह से महिला बताया जा रहा है। जबकि वह एक पुरुष है। उसके भी लंबे बाल हैं।
  • पड़ताल के दौरान हमें वेबसाइट ensonhaber.com पर भी वायरल वीडियो से जुड़ी एक खबर भी मिली।
  • वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को थप्पड़ मारने के 1 साल पुराने वीडियो को अलग एंगल से पेश करके वायरल किया गया है।
  • साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो एक साल पुरानी घटना के अलग एंगल का है। तब मैक्रों को थप्पड़ तो मारा गया था, लेकिन वह महिला ने नहीं बल्कि बड़े बालों वाले एक पुरुष ने मारा था।

फेक न्यूज एक्सपोज: हिंदू प्रेमिका का गला रेतकर मुस्लिम युवक बोला- बेवफाई नहीं करने का; जानिए इस वायरल VIDEO का सच

क्या हो रहा है वायरल : श्रद्धा मर्डर केस के बाद लव जिहाद एक बार फिर सुर्खियों में है। लव जिहाद के नाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। एक शख्स युवती का मर्डर करने के बाद वीडियो बनाते हुए बोल रहा है- 'बेवफाई नहीं करने का...' इसके बाद गाली देते हुए कह रहा है- 'बेवफाई करने वालों का हश्र ऐसा ही होता है। इस वीडियो का सच जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...