- Hindi News
- No fake news
- Yogi Put Martyr's Ashes On His Forehead, Video Linked To Umesh Pal Murder Case Goes Viral, Know The Truth
योगी ने शहीद की राख माथे से लगाई:उमेश पाल हत्याकांड से जोड़कर VIDEO वायरल हो रहा, जानें सच्चाई
क्या हो रहा है वायरल : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि सीएम योगी जली हुई लकड़ी की राख उठाकर माथे पर लगा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह उमेश पाल हत्याकांड में शहीद हुए कांस्टेबल की चिता की राख है। जिसे माथे पर लगाकर सीएम योगी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। वायरल वीडियो, फोटो या मैसेज का सच जानने के लिए वॉट्सऐप करें - 7879152202
और सच क्या है?
- वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम को गूगल पर रिवर्स सर्च किए। सर्च रिजल्ट में हमें ये वीडियो जानकारी के साथ पूर्वांचल न्यूज एक्सप्रेस नाम के फेसबुक पेज पर मिला।
22 मार्च 2022 को फेसबुक पेज पर अपलोड हुए वीडियो का स्क्रीनशॉट।
- फेसबुक पेज के मुताबिक, ये वीडियो 2022 के होलिका दहन का है। जब सीएम योगी ने होलिका दहन की राख को माथे पर लगाया था। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये वीडियो 22 मार्च 2022 को पोस्ट हुआ था।
- पड़ताल के दौरान हमें ये वीडियो समीर दीक्षित नाम के ट्विटर अकाउंट पर भी मिला।
- समीर ने भी ये वीडियो 22 मार्च 2022 को शेयर किया था। वहीं, इसके कैप्शन में लिखा है- बस यही फर्क है एक दिन के हिन्दू बनने में, और सनातनी हिंदू के जो कर्म-धर्म से परंपरा का पालन हमेशा करते हैं। योगी आदित्यनाथ ने होलिका दहन के बाद राख को माथे पर लगाया।
- पड़ताल के अगले चरण में हमने इससे जुड़े की-वर्डस् गूगल पर सर्च किए। सर्च रिजल्ट में हमें इससे जुड़ी खबर न्यूज 18 के यूट्यूब चैनल पर मिली।
- चैनल के मुताबिक, 2022 में होली के मौके पर गोरक्षपीठाधीश्वर में होलिका दहन की राख से होली खेली गई थी। इस मौके पर सीएम योगी ने होलिका दहन की राख का तिलक लगाया था। वहीं, ये वीडियो चैनल पर 19 मार्च 2022 को अपलोड हुआ था।
- बता दें, प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल और उसके एक गनर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, इस गनर के नाम से जोड़कर सीएम योगी को जो वीडियो शेयर किया जा रहा है, वो 2022 से इंटरनेट पर मौजूद है।
- इससे साफ होता है कि सीएम योगी के वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। ये वीडियो अभी का नहीं बल्कि एक साल पुराना है।
पं.धीरेंद्र शास्त्री क्या कांग्रेस का प्रचार करेंगे: पार्टी के समर्थन में 121 किमी की पैदल यात्रा निकालेंगे? जानिए इसकी सच्चाई
क्या हो रहा है वायरल : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है। इस खबर की हैडिंग में लिखा है- कांग्रेस के समर्थन में धीरेंद्र शास्त्री मध्य प्रदेश में करेंगे 121 किमी की पैदल यात्रा। इस खबर में बताया गया है कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की। इसमें आगे लिखा है कि लोगों को आपस में जुड़ने के संदेश को लेकर धीरेंद्र शास्त्री कांग्रेस के समर्थन में 121 किमी की पैदल यात्रा पर निकलेंगे। सच जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...