पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंजाबी सिंगर के बेटे को गोद में लिए आमिर की तस्वीरें वायरल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर में से एक आमिर खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आमिर एक बच्चे को गोद में लिए दिख रहे हैं। बच्चे को आमिर खान के साथ देख हर किसी का सवाल था कि आखिर ये बच्चा है कौन? आमिर की गोद में दिख रहा बच्चा कोई और नहीं बल्कि पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल का बेटा गुरबाज है। - Dainik Bhaskar
बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर में से एक आमिर खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आमिर एक बच्चे को गोद में लिए दिख रहे हैं। बच्चे को आमिर खान के साथ देख हर किसी का सवाल था कि आखिर ये बच्चा है कौन? आमिर की गोद में दिख रहा बच्चा कोई और नहीं बल्कि पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल का बेटा गुरबाज है।
आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पंजाब में ही हुई है जहां से पहले भी आमिर की कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। बच्चे के साथ वाली आमिर की तस्वीर भी पंजाब की ही है जिसे गिप्पी ग्रेवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

इन तस्वीरों में आमिर बच्चे को प्यार करते नजर आ रहे हैं। वहीं बच्चा भी आमिर की गोद में बेहद खुश दिख रहा है। इस क्यूट बच्चे का नाम गुरबाज सिंह ग्रेवाल है। आमिर इन तस्वीरों में नीले रंग की लाइनिंग टी-शर्ट के साथ हाई वेस्ट पैंट पहने हुए हैं।

पंजाबी सिंगर गिप्पी ने इससे पहले आमिर के साथ वाली तस्वीर भी शेयर की थी। ये तस्वीर तब की है जब गिप्पी फिल्म लाल सिंह चड्‌ढा के सेट पर पहुंचे थे। इस तस्वीर के साथ गिप्पी ने फिल्म और आमिर की खूब सहारना की है। सामने आई तस्वीरों में आमिर अपनी फिल्म के किरदार में नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का अगला शूटिंग शेड्यूल शुरू हो चुका है। फिल्म के शूटिंग के लिए गुरुवार को आमिर खान और करीना दोनों ही पंजाब रवाना हो चुके हैं। दोनों को साथ में एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया है।

खबरें और भी हैं...