अनन्या ने शेयर की सुहाना के साथ बचपन की तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का बचपन देखने को मिल रहा है। सुहाना और अनन्या बचपन से ही बेस्ट फ्रेंड हैं।
इन तस्वीरों को अनन्या ने रविवार के दिन वीमन्स डे के मौके पर शेयर किया है। शेयर की गई पहली तस्वीर में नन्हीं सी अनन्या पांडे अपनी मां को गले लगाए दिख रही हैं। ये तस्वीर अनन्या पांडे की बहन रायसा पांडे की पैदाइश के दिन ली गई है। भावना पांडे की इस तस्वीर को देख कर साफ पता चलता है कि अनन्या बिल्कुल उनके ही जैसी दिखती हैं।
अनन्या ने अपने साथ सुहाना खान की भी बचपन की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में अनन्या, सुहाना और शनाया कपूर के साथ तीनों की मां भावना पांडे, गौरी खान और माही कपूर भी दिख रही हैं।
बचपन की इन तस्वीरों के साथ अनन्या लिखती हैं, 'ये हैं मेरी जिंदगी की वो महिलाएं जिनकी मौजूदगी मुझे साहस, दया और विनम्र होना सिखाती है, सभी खूबसूरत महिलाओं को हैप्पी वीमन्स डे'।
एक तस्वीर में अनन्या पांडे प्रोड्यूसर सबीना खान की गोद में बैठी दिख रही हैं। इस तस्वीर में सोहेल खान की वाइफ सीमा खान भी नजर आ रही हैं।