'अंग्रेजी मीडियम' एक्ट्रेस राधिका मदान का ग्लैमरस लुक
फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ फिल्म में नजर आने वाली एक्ट्रेस राधिका मदान अक्सर अपनी तस्वीरों से तारीफें बटौरती रहती हैं। फिल्म में एक्ट्रेस का भले ही सिंपल लुक दिख रहा हो मगर असल जिंदगी में राधिका अपने हर स्टाइल से लोगों को दीवाना कर देती हैं। आइए देखते हैं उनकी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें।
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। अपने मस्तीभरे अंदाज के साथ राधिका ने लिखा, पर लगी आखों को देखा है कभी उड़ते हुए। तस्वीरों में राधिका बेबी पिंक कलर की थ्रेड वर्क वाली मिनी ड्रेस के साथ ट्रांसपैरेंट हील्स पहने काफी क्यूट दिख रही हैं।
राधिका का हर लुक बेहद स्टाइलिश होता है। हाल ही में राधिका ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं। इनमें राधिका व्हाइट बॉडी फिटेड टॉप के साथ हाई वेस्ट डेनिम और पीली हील्स पहनी हुई हैं। तस्वीर के साथ राधिका ने मजेदार शायरी लिखी है। उन्होंने लिखा, ‘लाल मेरा दिल का हाल है, लगता तुमपे कमाल है, क्या सुभाष घई की पिक्चर ताल है’।
कुछ दिनों पहले राधिका एमटीवी के एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुई थीं। इस इवेंट में राधिका का फंकी लुक देखने को मिला। लूज व्हाइट टी-शर्ट के साथ चेक प्रिंट स्लिट बॉडी फिटेड स्कर्ट पहने हुए राधिका बेहद कूल दिख रही थीं। तस्वीर के साथ राधिका लिखती हैं, ‘कदमों में जमा जो थकां, चैन की नींदें आती वहां’।
अपने लुक के अलावा राधिका अपने इंस्पिरेशनल कैप्शन से भी लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। हाल ही में ब्लैक पोल्का डोट ड्रेस में अपनी तस्वीरों की सीरीज शेयर करते हुए राधिका ने लिखा, ‘बस्ते में हो आसमान, तारों से जेब भरी’।
टेलीविजन शो ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ से अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली राधिका मदान 2019 में हुए स्टार स्क्रीन अवॉर्ड में भी काफी ग्लैमरस लुक में पहुंची थीं। उन्होंने नारंगी रंग की वन शोल्डर बॉडी फिटेड ड्रेस के साथ वेट हेयर डू किया था। स्टेटमेंट ईयररिंग और ब्लड रेड लिप्स्टिक में राधिका ने हर किसी की नजर अपनी ओर कर ली थीं।