ब्वॉयफ्रेंड के साथ हिना खान का रंगीन अंदाज
एक्ट्रेस हिना खान ने इस साल अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ होली का त्यौहार मनाया है। हाल ही में उनके होली सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं जिनमें उनका कलरफुल अंदाज देखने को मिल रहा है।
हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में कई तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर की गई तस्वीरों में हिना अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ होली सेलिब्रेट करती दिख रही हैं।
अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए हिना ने लिखा, ‘बुरा ना मानो होली है’। इस कलरफुल केंडिट तस्वीर में हिना खान गुलाल से रंगी हुई हैं और रंग से बचती हुई दिख रही हैं।
हिना ने त्यौहार के मौके पर सफेद रंग के कुर्ते पजामे के साथ रंगीन लहरिया प्रिंट चुनरी पहनी है। बंधे बालों में बिना मेकअप के हिना काफी खूबसूरत दिखीं। उन्होंने राउंड शेप रिफ्लेक्टर ग्लासेज भी पहने हुए हैं।
रॉकी ने भी अपने इंस्टा अकाउंट से हिना के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में रॉकी हिना को गाल पर किस करते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ रॉकी ने लिखा, 'तुम हो तो रंग है'। एक और तस्वीर में रॉकी ने लिखा, 'मेरी होली तुमसे भरी हुई है'।
इस होली सेलिब्रेशन में हिना खान के साथ उनके कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।