बेहद रंगीन रही सेलेब्स की होली
मंगलवार के दिन बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने होली का जश्न बेहद मजेदार अंदाज में मनाया है।जहां कुछ सेलब्स ने होली पार्टी में जमकर डांस और मस्ती की है वहीं कुछ सेलेब्स ने अपने परिवार के साथ इस त्यौहार का आनंद लिया है।
एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इस साल होली अपने परिवार के साथ मुंबई में ही मनाई है। इस खान दिन करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गुलाबी रंग का गुलाल लगाते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ करीना ने लिखा, ‘गुलाबी मेरा रंग है’। कुछ समय बाद करीना ने बेटे तैमूर की भी एक फोटो शेयर की जिसमें वो भी गुलाबी रंग लगाए हुए थे। करीना ने इसमें लिखा, ‘लगता है तैमूर का कलर भी गुलाबी है’।
होली के मौके पर एक्टर कुणाल खेमू ने भी बच्चों के साथ खूब जमकर होली खेली। कुणाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से होली की एक झलक दिखाते हुए बच्चों को धन्यवाद दिया है। तैमूर और इनाया की तस्वीर शेयर करते हुए कुणाल ने लिखा, ‘शुक्रिया बच्चों हमारी जिंदगी में रंग और खुशियां वापस लाने के लिए और मुझे बच्चों की तरह महसूस करवाने के लिए। मैंने पिछले 12 सालों से होली नहीं खेली है। मुझे लगता था कि अब मैं कभी नहीं खेलुंगा मगर इनाया का शुक्रिया। मैं उसके दोस्तों की होली पार्टी में गया था जहां मैंने बहुत मस्ती की’।
वरुण धवन ने इस साल गर्लफ्रेंड नताशा के साथ अपनी होली सेलिब्रेट की है। दोनों बीते दिन फिल्म मेकर आरती शेट्टी की होली पार्टी में स्पॉट किए गए हैं। वरुण की तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने जमकर होली खेली है।
मेंटलहुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक केंडिट तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बच्चों के साथ पानी से बचती हुई दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ करिश्मा ने लिखा, ‘असल जिंदगी की मेंटल मॉम। इसके अलावा किसी और तरह से नहीं बच सकती थी’।
एक्ट्रेस सनी लियोनी ने होली अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं, जिनमें सनी का मस्तीभरा अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में सनी बेटों अशर और वेबर को और उनके पति निशा को गोद में लिए दिख रहे हैं। इस मौके पर उनका पूरा परिवार ट्रेडिशनल लुक में दिख रहा है।
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस बीते दिन जूम की होली पार्टी में शामिल हुई थीं। इस मौके पर जैकलीन ऑफ व्हाइट रंग का लहंगा पहने बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस पार्टी में उर्वशी रौतेला, सोनल चौहान और अमायरा दस्तूर जैसे कई सेलेब्स पहुंचे थे। उर्वशी ने इस पार्टी की एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें वो जैकलीन के साथ जमकर डांस करती दिख रही हैं।