बेहद स्टाइलिश हैं करिश्मा कपूर
अल्ट बालाजी की वेबसीरीज 'मेंटलहुड' से अपना डिजिटल डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर हमेशा से ही अपने स्टाइल से चर्चा में रही हैं। एक्ट्रेस हमेशा से ही अपने फैशन सेंस से सबको कायल करती आई हैं। हाल ही में करिश्मा ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं।
करिश्मा कपूर वीमेन्स डे पर एक इवेंट में शामिल हुई थीं। इस मौके पर करिश्मा ने लाल रंग की ड्रेस पहनी थी। वन शोल्डर प्लाजो पेटर्न ड्रेस के साथ करिश्मा ने बंधे बाल रखे हैं। स्टेटमेंट ईयररिंग और स्मोकी आई मेकअप किया है।
7 मार्च को ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'मेंटलहुड' की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस मौके पर करिश्मा ने ब्लैक फ्लोरल प्रिंट वाली स्लिट ड्रेस पहनी थी। ब्लैक हाई हील्स और बंधे बालों की चोटी में करिश्मा काफी स्टनिंग दिखीं। उन्होंने स्क्रीनिंग की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।
एक्ट्रेस ने हाल ही में ब्राउन ड्रेस में अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें करिश्मा रिबन से बालों को बांधा है। स्टेटमेंट ईयररिंग और ब्लड रेड लिप्स्टिक में करिश्मा का ग्लैमरस अवतार दिख रहा है।
'मेंटलहु'ड के ट्रेलर लॉन्च में करिश्मा कपूर ने लाल रंग की बॉडी फिटेड वन साइड शॉल्डर ड्रॉप ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस को करिश्मा ने पॉइन्टेड हील्स और मिनी राउंड टॉप्स के साथ पेयर किया था।
बीते महीने अरमान जैन की शादी हुई है। शादी में करिश्मा के खूबसूरत ट्रेडिशनल अवतार देखने मिले हैं। करिश्मा ने बारात के दिन बेबी पिंक कलर की साड़ी पहना था। सिंपल हेयरडू, चोकर नेक और ट्रेडिशनल सतलड़ा हार उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
अरमान जैन की रोका सेरेमनी में भी करिश्मा ने बेहद स्टाइलिश लुक अपनाया था। उन्होंन सफेद रंग के शर्ट पेटर्न कुर्त के साथ बनारसी फेब्रिक का वी नेक कुर्ता और पैंट पहना था। बंधे हुए बालों में करिश्मा बेहद एलिगेंट नजर आ रही थीं।