बॉलीवुड डेस्क. सारा अली खान न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव गई हैं। वेकेशन की तस्वीरें सारा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें वह समंदर किनारे चिल करती नजर आ रही हैं। कभी वह फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट का मजा लेते हुए तो कभी अपने भाई इब्राहिम के साथ पूल में दिखाई दे रही हैं।