मराठी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने 5 जनवरी को शार्दुल बयास के साथ पुणे में सात फेरे लिए हैं। शादी के बाद उन्होंने एक रिसेप्शन रखा जिसमें उन्होंने हाई स्लिट रॉयल ब्लू गाउन पहना था।
नेहा पेंडसे के रिसेप्शन का यह गाउन स्वप्निल शिंदे के कलेक्शन का था। इसके साथ नेहा ने डायमंड नेकलेस और मैसी बन बनाया था।
नेहा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शार्दुल की 2 शादियां हो चुकी हैं और दोनों से तलाक हो चुका है। दोनों शादियों से प्यारी बेटियां भी है। लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता है।