बॉलीवुड डेस्क. मदुरई में फैंस ने फिल्म की सफलता के लिए 15 दिनों तक उपवास और जमीन पर रखकर खाना खाया। इस रस्म को मान सोरू कहा जाता है। फैंस के अनुसार इससे थलाइवा की फिल्म को बड़ी सफलता मिलेगी।
फिल्म आज रिलीज हो चुकी है। फिल्म के डायरेक्शन ए मुरुगदास ने किया है, जबकी रजनी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं सुनील शेट्टी। रजनी के फैंस ने पूरे रीति रिवाजों के साथ की पूजा।
महाराष्ट्र में थियेटर्स के बाहर पूजा करते थलाइवा के फैंस। साउथ के अलावा हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी रजनी की खासी लोकप्रियता है।
फिल्म रिलीज के साथ ही दर्शकों ने अल सुबह पहुंचकर थियेटर के बाहर जश्न मनाया।
फिल्म का निर्माण करीब 140 करोड़ रुपए में हुआ है। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए केवल रजनीकांत ने 90 करोड़ रुपए फीस ली है।