पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मीरा ने गुलाल से गले में लिखा शाहिद का नाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहिद कपूर की वाइफ मीरा ने मंगलवार के दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से होली की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में मीरा ने अपने गले पर गुलाल से एसके (शाहिद कपूर) लिखकर दिल बनाया हुआ है। तस्वीर शेयर करते हुए मीरा ने लिखा, टेक्निकलर से प्यार की जिंदगी। - Dainik Bhaskar
शाहिद कपूर की वाइफ मीरा ने मंगलवार के दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से होली की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में मीरा ने अपने गले पर गुलाल से एसके (शाहिद कपूर) लिखकर दिल बनाया हुआ है। तस्वीर शेयर करते हुए मीरा ने लिखा, टेक्निकलर से प्यार की जिंदगी।
मीरा राजपूर शाहिद कपूर के लिए अपने प्यार को जताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती। अक्सर मीरा अपने अकाउंट से शाहिद के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैंस का भी खूब सारा प्यार मिलता है।

दोनों की जोड़ी को देखकर अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है कि इन्होंने लव नहीं अरेंज मैरिज की थी। 12 साल की उम्र का फासला होने के बावजूद आज दोनों सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं।

इनकी जोड़ी की ही तरह इनके हमसफर बनने की भी कहानी काफी खूबसूरत है। मीरा का परिवार और शाहिद का परिवार एक धार्मिक ग्रुप राधा स्वामी सतसंग ब्यास का हिस्सा थे। फैमिली फ्रेंड्स होने के नाते दोनों के परिवार के बीच काफी मिलना जुलना था। हाल ही में मीरा ने बताया था कि जब वो शाहिद से पहली बार मिली थीं तो उनकी उम्र महज 16 साल थी। इसके अलावा भी वो परिवार के साथ शाहिद से कई बार मिलती रही हैं।

दोनों की दोस्ती होने के बाद पंकज कपूर ने मीरा के पिता के सामने दोनों की शादी का प्रस्ताव रखा था। मीरा राजपूर शाहिद से 12 साल छोटी हैं जिसके कारण उन्होंने पहली बार में शादी से इनकार कर दिया था। आखिरकार बहन के समझाने पर मीरा ने भी शादी के लिए हां कर दी। दोनों ने 14 जनवरी 2015 को गुपचुप सगाई की थी।

मीरा महज 21 साल की थीं जब उनकी 7 जुलाई 2015 को शादी हुई। फिल्मी बैकग्राउंड ना होने के बावजूद आज मीरा हर सेलेब के साथ काफी घुल मिल गई हैं। अगस्त 2016 में दोनों के घर में नन्हीं परी मीशा का जन्म हुआ जिसके बाद साल 2018 में इनके बेटे जेन ने दुनिया में कदम रखा।

खबरें और भी हैं...