सफेद कुर्ते-पजामे में घर के बाहर स्पॉट हुए तैमूर
होली के त्यौहार के मौके पर मंगलवार को सैफ अली खान और करीना कपूर अपने घर के बाहर स्पॉट हुए। वे अपने बेटे तैमूर को साथ लेकर होली सेलिब्रेशन के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीरें कैमरें में कैद कर ली। तीनों लोग सफेद रंग के कपड़े पहनकर होली खेलने निकले। तैमूर सफेद कुर्ते-पजामे के साथ हरे रंग की कैप लगाए नजर आए।
सफेद कपड़े पहन होली खेलने निकला पूरा परिवार
तैमूर के एक हाथ में थी डलिया तो दूसरे से उन्होंने मम्मी का हाथ पकड़ा। पैरों में चप्पल फंसी तो नैनी ने उसे ठीक किया
तैमूर ने सफेद कुर्ते-पजामे के साथ पहनी ग्रीन कैप, करीना ने सफेद प्लाजो के साथ अनारकली पहना और दुपट्टा लिया। वहीं सैफ ने भी सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहना।