एक्टिंग करियर के 15 साल पूरे होने पर तमन्ना ने शेयर किए ग्लैमरस अवतार
साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुकीं तमन्ना भाटिया हमेशा से ही अपने स्टाइल से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में तमन्ना ने अपने एक्टिंग करियर के 15 साल भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने साल 2005 में तेलुगू फिल्म स्री से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इस खास मौके पर तमन्ना ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
हाल ही में तमन्ना ने एक मैगज़ीन कवर पेज के लिए फोटोशूट करवाया था जिसकी तस्वीरें तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। तस्वीर में तमन्ना पीच रंग के ट्यूब ब्लाउज के साथ पीच कलर की साड़ी पहनी दिख रही हैं। ऑफ व्हाइट फ्लोरल एब्रॉईडरी वाली जैकेट इस ट्रेडिशनल लुक को और स्टाइलिश बना रही है। मेस्सी हेयरडू के साथ तमन्ना स्मोकी आई मेकअप की हुई हैं।
ये फोटोशूट तमन्ना ने वेडिंग वॉव्स मैगजीन के मार्च एडीशन के लिए करवाया था। एक तस्वीर में तमन्ना साड़ी और जैकेट के यूनीक कॉम्बीनेशन में दिख रही हैं। इन तस्वीरों में तमन्ना नेवी ब्लू रंग की बनारसी साड़ी के साथ पर्पल शाइनी जैकेट में दिख रही हैं। उनके इस लुक को संजय कुमार दौहलिया ने स्टाइल किया है।
फिल्म 'बाहूबली' में दमदार किरदार निभाने वाली तमन्ना ने ब्राउन सीक्विन जैकेट और गोल्डन बॉर्डर वाली सफेद साड़ी में भी तस्वीर शेयर की है। उनकी इस तस्वीर पर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी स्मोक शो कमेंट किया है।
इस स्पेशल कवर को शेयर करते हुए तमन्ना ने लिखा, इसे शूट करते हुए मैंने सोचा कि मेरे लिए शादी का मतलब प्यार का जश्न मनाना, मस्ती करना, डांस करना, अपने लुक के साथ एक्सपैरिमेंट करना और खाने का स्वाद लेना है। वॉव्स मैगजीन के नौ साल और मेरे 15 साल पूरे होने की खुशी में मैंने ये सब किया है। तमन्ना जल्द ही हिंदी फिल्म 'बोले चूड़ियां' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आने वाली हैं।