पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या सोमवार को 43 हो गई। ऐसे में बचाव के लिए भी तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। भारत ने 31 मार्च तक सभी विदेशी शिप की एंट्री बैन कर दी है। सभी एयरपोर्ट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों और पर्यटक स्थलों पर वारयस से बचाव के लिए एहतियात बरता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार संदिग्धों की जांच कर रहा है। आम लोगों के बीच भी इससे बचाव के प्रति जागरुकता नजर आ रही है। लोगों को व्यस्त इलाकों में मास्क लगाए देखा जा सकता है। इसी बीच सोमवार को शेयर बाजार पर भी कोरोनावायरस का असर नजर आया।








Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.